मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को पुलिस ने झाबुआ से किया गिरफ्तार, शुक्रवार को रोकी थी ट्रेन

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को पुलिस ने झाबुआ से किया गिरफ्तार, शुक्रवार को रोकी थी ट्रेन

BHOPAL. मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को पुलिस ने झाबुआ से गिरफ्तार किया है। राहुल गांधी की सांसदी जाने के विरोध में उन्होंने शुक्रवार को भोपाल में ट्रेन रोकी थी। भोपाल की रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने जमकर विरोध और नारेबाजी की।




— Dr.Vikrant Bhuria (@VikrantBhuria) March 26, 2023




— Dr.Vikrant Bhuria (@VikrantBhuria) March 26, 2023




— Dr.Vikrant Bhuria (@VikrantBhuria) March 26, 2023



समर्थकों ने जमकर किया हंगामा और नारेबाजी



विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की भनक लगते ही कांग्रेस के नेता और विक्रांत भूरिया के समर्थक बड़ी संख्या में उनके घर पर पहुंच गए। पुलिस को विक्रांत भूरिया के घर तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। गिरफ्तारी के बाद वहां से निकलने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए विक्रांत के समर्थक पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। रेलवे पुलिस को झाबुआ थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।



ये खबर भी पढ़िए..



परेशान और दुखी पत्रकार रवि से अब माफी मांग रहे कांग्रेस नेता, राहुल के व्यवहार और जवाब को बता रहे गलत



जनता की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे- डॉ. विक्रांत भूरिया



यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने गिरफ्तारी के दौरान कहा कि उन्हें डराकर उनकी आवाज को नहीं रोका जा सकता है। आदिवासियों को हमेशा गिरफ्तार करने में सरकार देर नहीं करती, इसलिए प्रदेश की जेलों में आज सबसे ज्यादा आदिवासी बंद हैं। राहुल गांधी ने अडाणी और उन्हें बीजेपी सरकार से मिल रहे सहयोग का मुद्दा उठाया तो दबाने के लिए उन पर कार्रवाई हुई। वे आदिवासी नेता हैं और सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उठाते हैं तो अब उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा। जेल में बंद करें या चाहे जो दमन की कार्रवाई की जाए, लेकिन वे जनता की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।



वीडियो देखें- 




Vikrant Bhuria arrest mp Youth Congress State President Vikrant Bhuria arrested from Jhabua Train stop case in Bhopal विक्रांत भूरिया गिरफ्तार मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया झाबुआ से गिरफ्तार भोपाल में ट्रेन रोकने का मामला