MP में eight corporations and boards presidents को कैबिनेट मंत्री और 4 vice-presidents को राज्यमंत्री का मिला दर्जा -mp News
होम / मध्‍यप्रदेश / मध्यप्रदेश में आठ निगम-मंडलों के अध्यक्ष...

मध्यप्रदेश में आठ निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और 4 उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का मिला दर्जा

Saurabh Balaiaya
01,अप्रैल 2023, (अपडेटेड 01,अप्रैल 2023 11:36 PM IST)

BHOPAL. मध्यप्रदेश में 8 निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। 4 उपाध्यक्षों को भी राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि हाल ही में निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नियुक्तियां की गई थीं। 


इन अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

  • भागचंन्द्र उईके, अध्यक्ष, प्रवासी श्रमिक आयोग
  • रफत वारसी, अध्यक्ष, हज कमेटी
  • भगवानदास गौराने, अध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल
  • रामदयाल प्रजापति, अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड
  • कृष्णमोहन सोनी, अध्यक्ष, भोपाल विकास प्राधिकरण
  • वेदप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष, योग आयोग
  • घनश्याम पुरोनिया, अध्यक्ष, बांस विकास प्राधिकरण

इन उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा

  • नंदराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष, कुक्कुट विकास निगम
  • सुनील पांडे, भोपाल विकास प्राधिकरण
  • अनिल अग्रवाल 'लिल्ली', उपाध्यक्ष, बीडीए
  • राकेश 'गोलू' शुक्ला, उपाध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण
द-सूत्र न्यूज़ के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
Like & Follow Our Social Media