ईसाई महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव, प्रताड़ना दी, पति और 3 रिश्तेदार गिरफ्तार

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
ईसाई महिला पर धर्म परिवर्तन  का दबाव, प्रताड़ना दी, पति और 3 रिश्तेदार गिरफ्तार

कमलेश सारडा, नीमच. ईसाई महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने वाले पति और 3 रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने उसके पति, सास और 2 रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत की थी। महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। महिला के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित भी कर रहे थे।





महिला ने की थी दूसरी शादी: ईसाई महिला अनबन होने के बाद अपने पति से अलग हो गई थी। रोजगार की तलाश में वो मुस्लिम युवक के संपर्क में आई और दोनों निम्बाहेडा में रहने लगे। युवक की मां को जब इस बात की खबर लगी तो उसने दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के वक्त महिला से कहा गया कि उसे धर्म बदलने की कोई जरूरत नहीं है।





शादी के कुछ वक्त बाद बनाया दबाव: महिला के ससुराल वालों ने निकाह के कुछ वक्त बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसका पति और परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। ईसाई महिला ने मुस्लिम व्यक्ति से शादी जरूर की थी लेकिन वो ईसाई धर्म का पालन ही करना चाहती थी। लेकिन महिला पर जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। ईसाई महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।



नीमच Neemuch MP मध्यप्रदेश न्यूज ईसाई महिला muslim religion 3 relative गिरफ्तारी change religion Christian women pressure पुलिस police दबाव Arrest धर्म परिवर्तन