जबलपुर में 12 जून को प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव अभियान का श्रीगणेश, 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे जनसभा में

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
जबलपुर में 12 जून को प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव अभियान का श्रीगणेश, 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे जनसभा में

Jabalpur. मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी अभियान अगले माह से घोषित रूप से शुरू हो जाएगा, और इस अभियान की शुरूआत करने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं। 12 जून को प्रियंका गांधी यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगी। उनकी जनसभा के लिए स्थल चयन को लेकर फिलहाल मंथन चल रहा है। 



कांग्रेस के पहले दर्जे के स्टार प्रचारक



दरअसल कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर आता है। नेहरू-गांधी परिवार से जुड़ाव की वजह से लोग भी उन्हें देखने-सुनने बेकरार रहते हैं। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने आने वाले विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद प्रियंका गांधी के हाथों से जबलपुर में कराने का निर्णय लिया, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • जबलपुर HC की तल्ख टिप्पणी- एक हद के बाद अधिकारियों को बचाने की कोशिश नहीं करना चाहिए, रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश



  • तरुण भनोत ने दी जानकारी



    पूर्व वित्तमंत्री और पश्चिम विधानसभा से विधायक तरुण भनोत ने बताया कि प्रियंका गांधी 12 जून को शहर में आमसभा के जरिए चुनावी अभियान का आगाज करेंगी। इस जनसभा में ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोगों को लाने की तैयारी में कांग्रेस संगठन जुटा हुआ है। उधर मेयर और नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि प्रियंका गांधी का प्रदेश के चुनाव अभियान की शुरूआत जबलपुर से करना पूरे जिले के कांग्रेसियों के लिए गौरव की बात है। निश्चित रूप से इसके जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। देश के हृदय स्थल में शुरू होने वाला यह अभियान पूरे प्रदेश के लिए बहुत खास होगा। 



    1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी



    बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की आमसभा में 1 लाख से ज्यादा लोगों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। स्थल चयन को लेकर विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। शुरूआती तौर पर गोलबाजार मैदान पर चर्चा हुई लेकिन उसकी क्षमता महज 20 से 25 हजार लोगों तक सीमित है। माना जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव का परिणाम आने के बाद इस काम में गति आएगी। 


    तैयारियां जोरों पर जबलपुर न्यूज़ जबलपुर में प्रियंका की रैली चुनाव अभियान का श्रीगणेश preparations in full swing Jabalpur News Priyanka's rally in Jabalpur launch of election campaign प्रियंका गांधी priyanka gandhi