मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ का पुलिसकर्मी ने गला दबाया

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ का पुलिसकर्मी ने गला दबाया

BHOPAL. खरगोन जिले के महेश्वर में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदर्शन कर रही कांग्रेस की महिला विधायक वियजलक्ष्मी साधौ पर पुलिस ने कार्रवाई की है। साधौ पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मी ने उनका गला दबा दिया था। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही विधायक और पूर्व मंत्री को गिरफ्तार भी कर लिया है। विजयलक्षमी साधौ के साथ किए गए पुलिसकर्मियों के इस बुरे व्यवहार को लकेर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।




— Dr. Vijaylaxmi Sadho (@drvijyalakshmi) April 14, 2023



मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर कर रही थी प्रदर्शन



सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल महिला सम्मेलन में शामिल होने महेश्वर पहुंचे हुए थे। इसी दौरान कांग्रेस की विधायक और पूर्व मंत्री साधौ ने महेश्वर में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की प्लानिंग कर रखी थी। बताया जा रहा है कि महेश्वर में प्रस्तावित मेडिकल कालेज की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद स्वीकृति निरस्त कर दी गई थी। इसी मांग को लेकर विधायक विजयलक्ष्मी साधौ स्थानीय लोगों के साथ सड़कों पर उतरी थीं। लेकिन पुलिस ने जिस तरह से विधायक के साथ व्यवहार किया इसकी तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वलायरल हो गए। इसके साथ कांग्रेस ने भी साधौ के साथ किए व्यवहार के वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए हैं। 




— MP Congress (@INCMP) April 14, 2023



कमलनाथ ने किया गिरफ्तारी का विरोध



पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी इस घटना की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर अस्पताल निर्माण की मांग करने पर जिस तरह दलित समाज से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ विजय लक्ष्मी साधौ को महेश्वर में गिरफ्तार किया गया, उससे शिवराज सरकार का दलित विरोधी और जनविरोधी चेहरा उजागर हो गया है। मैं इस गिरफ्तारी की निंदा करता हूं।'




— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 14, 2023


Madhya Pradesh Police पीसीसी चीफ कमलनाथ महेश्वर से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ Congress MLA from Maheshwar Former Minister Vijayalakshmi Sadhau PCC Chief Kamal Nath विधानसभा चुनाव 2023 Assembly elections 2023 मध्यप्रदेश पुलिस
Advertisment