राहुल गांधी ने मोरटक्का पुल से शुरू की यात्रा, कचरा बीनने वाली महिला से कहा- तुम्हारी समस्याएं दूर होंगी; प्रियंका दिल्ली रवाना

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
राहुल गांधी ने मोरटक्का पुल से शुरू की यात्रा, कचरा बीनने वाली महिला से कहा- तुम्हारी समस्याएं दूर होंगी; प्रियंका दिल्ली रवाना

BHOPAL. मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी 26 नवंबर को चौथा दिन है। राहुल ने खंडवा के मोरटक्का पुल से यात्रा शुरू की। आज शाम को वे महू पहुंचेंगे। यहां वे बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों से चर्चा करेंगे। महू में ही राहुल नाइट स्टे करेंगे। वहीं, यात्रा को छोड़ प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना हो चुकी हैं।  



इससे पहले बड़वाह से आगे बढ़ने पर राहुल ने रास्ते में रुककर कचरा बीनने वाली एक महिला से भी बात की। उन्होंने उसकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि तुम्हारी समस्याएं दूर होंगी। बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल चोर बावड़ी के पास एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुके।  इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय ने नाराजगी जताई। भारत जोड़ो यात्रा खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गई है। अब यहां राहुल लंच ब्रेक लेंगे।




publive-image

राहुल गांधी जैसे ही बड़वाह से निकले तो रास्ते में उन्होंने कचरा बीनने वाली महिला से परेशानियों को जाना।




महू के ड्रीमलैंड चौराहे पर होगी राहुल की सभा



राहुल गांधी 25 नवंबर शाम ड्रीमलैंड चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे। इसकी व्यवस्था देख रहे पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार ने बताया कि सभा के लिए खास मंच तैयार किया गया है। करीब 24X55 फीट के मंच की ऊंचाई 8 फीट है। इस मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे। अतिथियों का स्वागत मालवा की संस्कृति के अनुरूप विशेष साफा पहनाकर किया जाएगा। 




publive-image

स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह 25 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वे राहुल के साथ खरगोन से खंडवा की ओर चले।



मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा bharat Jodo yarta MP भारत जोड़ो यात्रा विवाद MP News Bharat Jodo Yatra Controversy Rahul Gandhi Bhart Jodo Yatra राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा एमपी न्यूज