भारत जोड़ो यात्रा का एमपी में छठा दिन, बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरू, मोदी-मोदी के नारे लगे, राहुल बोले- बुलाओ उन्हें

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भारत जोड़ो यात्रा का एमपी में छठा दिन, बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरू, मोदी-मोदी के नारे लगे, राहुल बोले- बुलाओ उन्हें

INDORE. मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी 28 नवंबर को छठा दिन है। राहुल ने बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरू की। सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास 2 युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगा दिए। राहुल गांधी रुके और कहा- बुलाओ उन्हें। तब तक दोनों युवक भाग गए। बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर के सामने से होते हुए बाणगंगा से होते लवकुश चौराहा जाएगी। यात्रा विधायक संजय शुक्ला के फॉर्म हाउस पर लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। 27 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। आज यानी 28 नवंबर को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी।



महू में दिखा था राहुल का शायराना अंदाज



महू में 26 नवंबर को राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संघ और बीजेपी के लोग पीछे से संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि सामने से ऐसा करने की उनमें हिम्मत नहीं है। ये डर, नफरत और हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में कहा कि - मोहब्बत करने वाले किसी से नहीं डरते। डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं करते। 



राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं




  • राहुल गांधी इंदौर के महू में बोले- मोहब्बत करने वाले किसी से डरते नहीं, जो डरते हैं वह मोहब्बत करते नहीं



  • एक संन्यासी का हाथ थामकर चले थे राहुल



    मोरटक्का से बड़वाह के बीच यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक संन्यासी को राहुल ने ना सिर्फ सुरक्षा घेरे के अंदर बुलाया, बल्कि काफी देर तक वे हाथ पकड़कर साथ में चलते रहे। राहुल करीब एक से डेढ़ किमी तक उनके साथ चले थे। राहुल गांधी ने जिस संन्यासी का हाथ थामा वो है महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मणदास। महामंडलेश्वर बालयोगी लक्ष्मणदास बर्फानी धाम अमरकंटक के रहते है। जब से मप्र में यात्रा शुरू हुई है वे यात्रा का हिस्सा है। लेकिन यह पहला मौका था जब उनकी राहुल से इतनी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि यहां राहुल गांधी ने तप, साधना, शिव के स्वरूप बारे में पूछा।



    राहुल और संन्यासी के बीच ये बातें हुईं...



    राहुल : क्या शिव निराकार है?

    संन्यासी : पूजा पद्धति के लिए शिव का स्वरूप है, लेकिन वे निराकार है।



    राहुल : साधना को क्या मानते है? कैसे करते है? आपने साधना कैसे की?

    संन्यासी : साधना योग और ध्यान है।



    राहुल : ध्यान के बारे में बताइए।

    संन्यासी : ईश्वर सबके अंदर है, मनुष्य की आत्मा ही परमात्मा है। जो आत्मा को जान ले वो परमात्मा को जान जाता है। ध्यान से हम अपना ध्यान करें और अपने ध्यान से हम आत्मा तक पहुंचे। आत्मा को जान ले तो हम ईश्वर के हो जाते है।



    वीडियो देखें -







    Rahul Gandhi in MP Bharat Jodo Yatra Modi Slogan Bharat Jodo Yatra News भारत जोड़ो यात्रा न्यूज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा मोदी नारे राहुल गांधी एमपी में Bharat Jodo Yatra
    Advertisment