उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी बच्चों के साथ थिरके, महाकाल के दर्शन और सभा करेंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी बच्चों के साथ थिरके, महाकाल के दर्शन और सभा करेंगे

UJJAIN. मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानी 29 नवंबर को 7वां दिन है। यात्रा सुबह सांवेर से शुरू होकर उज्जैन जिले में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर उज्जैन में भी तैयारी कर ली गई है। यात्रा की शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी जिनालय भी जाएंगे।





भारत जोड़ो यात्रा का उज्जैन के रास्ते में मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां राहुल गांधी ने श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बात भी की। यही नहीं, टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बच्चों के साथ डांस भी किया। राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे उज्जैन के तपो भूमि में जैन संत प्रज्ञा मुनि सागर का आशीर्वाद लेंगे। वे यहां महावीर स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे। इससे पहले 28 नवंबर को इंदौर में राहुल गांधी ने यात्रा निकालकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।







publive-image



राहुल गांधी ने बच्चों के साथ चर्चा भी की।







आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं







  • राहुल ने बताया आरएसएस की एनर्जी को खुद की ताकत बनाने का मंत्र, वीडियो देखें






  • आरएसएस पहले गोडसे के हाथ जोड़ता था, अब गांधीजी के जोड़ रहा





    राहुल गांधी ने महू में अपने अंदाज में आरएसएस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था। इन पर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मुझे इनसे नफरत नहीं है, क्योंकि इनसे डरता नहीं हूं। जब डर नहीं है तो नफरत भी नहीं होती और ना ही हिंसा में मेरा भरोसा है। पहले आरएसएस गोडसे जी (फिर कहा- गोडसे जी गलती से निकल गया), गोडसे के हाथ जोड़ता था। अब गांधीजी के आगे हाथ जोड़ना पड़ रहा है। आरएसएस, बीजेपी सामने से संविधान खत्म नहीं कर सकती, इसलिए वह पीछे से करते हैं, यहीं बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान के साथ भी किया जा रहा है, उसे पीछे से खत्म किया जा रहा है। मैं किसी से नफरत नहीं करता हूं, क्योंकि मेरे मन में डर नहीं है। मैं सिर्फ मोहब्बत में भरोसा करता हूं, जो डरता नहीं वह मोहब्बत फैलाता है और जो डरता है वह नफरत और हिंसा फैलाता है। 







    publive-image



    राहुल गांधी के साथ कदमताल करते देश-प्रदेश के कई नेता।









    Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा Rahul Gandhi in MP Rahul Gandhi Controversy राहुल गांधी विवाद Bharat Jodo Yatra News भारत जोड़ो यात्रा न्यूज Rahul Bharat Jodo yatra राहुल भारत जोड़ो यात्रा एमपी में राहुल गांधी