ब्यावरा SDM ने दामाद के अफेयर के चलते महिला को दी गोली मारने की धमकी, कलेक्टर के नोटिस पर एसडीएम संजय उपाध्याय ने रोकर बताई आपबीती

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
ब्यावरा SDM ने दामाद के अफेयर के चलते महिला को दी गोली मारने की धमकी, कलेक्टर के नोटिस पर एसडीएम संजय उपाध्याय ने रोकर बताई आपबीती

मुकेश शर्मा, RAJGARH. राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पदस्थ एसडीएम संजय उपाध्याय को कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने नोटिस देकर उनके वायरल हो रहे धमकी भरे वीडियो के बारे में जवाब मांगा है।  मीडिया ने जब पूरी घटना और नोटिस के बारे में एसडीएम संजय उपाध्याय ने जानकारी ली तो उन्होंने रोते हुए कहा- मेरी बेटी का घर बरबाद कर रही है वो महिला, उसको तो सजा नहीं दे रहे उल्टे मुझे नोटिस दे रहे हैं।



देखें वीडियो-





बेटी की हालत और दामाद की हरकतों से दुखी था



एसडीएम संजय उपाध्याय ने अपने वायरल हो धमकी वाले वीडियो के बारे में कहा कि 19 नवंबर 2020 को विवाद बढ़ने पर शाहपुरा थाने में हम शिकायत करने पहुंचे थे। वहां बेटी की देवरानी साक्षी चतुर्वेदी और देवर अभिषेक चतुर्वेदी भी आ गए। दोनों बहस करने लगे। वो भी बच्चे जैसे थे। मैं बेटी की हालत और दामाद की हरकतों से पहले ही दुखी था। समझाने के बाद भी विवाद करते रहेए तो उन्हें घुड़की के लिए आई विल शूट वाली बात कह दी थी। तभी ये वीडियो सामने आया था। तब भोपाल के तत्कालीन डीआईजी इरशाद वली ने इसकी जांच भी कराई थी। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं माना गया था।



वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने दिया कारण बताओ नोटिस



एसडीएम संजय उपाध्याय को अपनी बेटी के भविष्य बरबाद होते देख बीच.बचाव करना अब महंगा पड़ रहा है। जिस वीडियो में एसडीएम द्वारा गोली मारने की बात कही जा रही हैए वो 2 साल पुराना है। कलेक्टर ने संजय उपाध्याय को जारी किए नोटिस में कहा कि आपका वीडियो वायरल हो रहा है क्यों न आपके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि वीडियो को लेकर बैंक मैनेजर महिला ने कलेक्टर को शिकायत की थी कि उसे एसडीएम धमकी दे रहे हैंए जबकि वीडियो में वो कहीं नजर नहीं आ रही।



ये है पूरा मामला



एसडीएम संजय उपाध्याय ने बताया कि मेरी बेटी शीतल की शादी आॅटो मोबाइल व्यवसायी विवेक के साथ 2011 में हुई थी, शीतल और विवेक का 9 साल का बेटा भी है।  इसी बीच 2020 में हमें मालूम हुआ कि मेरे दामाद का एक बैंककर्मी महिला से अफेयर हो गया। बस यहीं से विवाद शुरू हो गया। बेटी को अफेयर की बात पता चलने और इनके बेटे की जिंदगी  खराब न हो, यही सोचकर हम हमेशा कोशिश करते रहे कि दामाद सही राह पर आ जाए। हालांकि, अब भी चीजें ठीक नहीं हुई हैं। बेटी ससुराल में ही बेटे के साथ है।



मेरे बेटे की लाइफ खराब हो रही है



एसडीएम संजय उपाध्याय की बेटी शीतल ने बताया मेरे पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण मेरी और बेटे की लाइफ खराब हो रही है।  पति की गर्लफ्रेंड चाहती है कि मैं कैसे भी हसबैंड को छोड़ दूं। मैंने बैंक में जाकर उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में शिकायत की, तो बैंकवालों ने सपोर्ट किया और उस महिला का ट्रांसफर भोपाल से इंदौर कर दिया।



पति ने कहा- 5 साल से तलाक देना चाहता हूं



शीतल के पति विवेक ने कहा कि मैं  शीतल को पांच साल से तलाक देना चाहता हूं। वो दुखी नहीं है, बल्कि हम दुखी हैं। वो हमारे घर पर कब्जा करके बैठ गई है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के सवाल पर विवेक ने कहा कि एसडीएम सरासर झूठ बोल रहे हैं। मेरा अफेयर नहीं है, बल्कि खुद उनका अफेयर है। 



विवाद हुआ था, लेकिन घर के अंदर नहीं गए



एसडीएम संजय उपाध्याय को महिला को दी गई गोली मारने वाली जिस धमकी पर नोटिस मिला है उसी घटना के प्रत्यक्षदर्शी कॉलोनी के गार्ड ग्रोवर ने बताया कि संजय उपाध्याय, सजल, मीना उपाध्याय तीनों यहां आए थे। इनका विवाद अभिषेक चतुर्वेदी से हुआ था, लेकिन इन तीनों ने घर के अंदर प्रवेश नहीं किया था। इसके बाद ये सभी लोग चले गए थे।


MP News राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित कलेक्टर के नोटिस पर झलका संजय उपाध्याय का दर्द ब्यावरा एसडीएम का वीडियो वायरल Rajgarh Collector Harsh Dixit Sanjay Upadhyay's pain reflected on collectors notice Video of Biaora SDM viral एमपी न्यूज