रामराजा की नगरी में दीपोत्सव, 5 लाख दीयों से जगमगाएगा ओरछा, CM होंगे शामिल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
रामराजा की नगरी में दीपोत्सव, 5 लाख दीयों से जगमगाएगा ओरछा, CM होंगे शामिल

भोपाल. रामनवमी पर मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी और बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध ओरछा में दीपोत्सव मनाया जाएगा। रविवार शाम 7.30 बजे शहर में 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल होंगे। भगवान के जन्म महोत्सव को लेकर नगर और मंदिर को आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है। सैकड़ों श्रद्धालु एक दिन पहले ही ओरछा पहुंच गए हैं।









हजारों श्रद्धालू दर्शन करने पहुंचे





सुबह 7 बजे कुश नगर प्रथम दरवाजे से रामराजा सरकार की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रामराजा सरकार महारानी कुंअरि गणेश की गोद में विराजमान होकर निकले। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता की सजीव झांकी भी रही। यहां हजारों श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंचे हैं।









दीपोत्सव में शामिल होंगे शिवराज 





दोपहर की महाआरती के बाद भगवान श्रीराम का जन्म होगा। इसके बाद पवन तिवारी और बृजेश त्रिपाठी बधाई गीत गाएंगे। प्रसाद वितरण के साथ-साथ सभी को बधाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 5 बजे ओरछा पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। करीब 4 घंटे ओरछा में रहने के बाद सीएम शिवराज रात 9 बजे भोपाल रवाना हो जाएंगे।





ओरछा की महारानी कुंअरि गणेश 9 महीने पैदल चलकर रामराजा सरकार को अयोध्या से ओरछा लाईं थी। इसीलिए ओरछा नगर में रामनवमी पर निकलने वाली भगवान की शोभायात्रा की अगवानी के लिए 9 प्रवेश द्वारों पर पुष्प वर्षा की जाती है। शोभायात्रा में पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ ही मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई जिलों के श्रद्धालु भी आएंगे।



मध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूज हिंदी रामराजा मंदिर ओरछा Mp latest news hindi ओरछा में रामनवमी deep utsava in orchha Ramraja Mandir orchha Ram Navami in Orchha सीएम शिवराज सिंह चौहान राम जन्मोत्सव ओरछा ओरछा में 5 लाख दीये जलेंगे ओरछा दीपोत्सव