भोपाल: दो सगी बहनों से शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप, जान से मारने की कोशिश

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: दो सगी बहनों से शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप, जान से मारने की कोशिश

भोपाल. यहां के अशोका गार्डन में दो बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दो दोस्तों का दो सगी बहनों के साथ लव-अफेयर था। लड़कों ने शादी का वादा करके दोनों लड़कियों के साथ 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। लड़कियों ने जब उन पर शादी के लिए प्रेशर बनाया तो दोनों दोस्तों ने सिलवानी ले जाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। जिसके बाद लड़िकयों ने दोनों लड़कों पर केस दर्ज कराया। लड़कों ने केस वापस लेने के लिए उन्हें शादी का झांसा दिया। शादी की शर्त पर दोनों बहनों ने केस वापस भी ले लिया। जेल से छूटने के बाद लड़के शादी से मुकर गए और उनके साथ दुव्यवहार शुरू कर दिया।

3 साल से रिलेशन में दोनों बहनें

बहनों की शिकायत के बाद भोपाल पुलिस (Bhopal Police) ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी का बड़ी बहन के साथ अफेयर चल रहा था। वहीं दूसरे आरोपी का छोटी बहन के साथ रिलेशन था। दोनों लड़कों ने तीन साल तक उनका शारीरिक शोषण किया। दोनों बहनों की उम्र 21 और 23 साल है। दोनों पिछले चार सालों से भोपाल की सुभाष कॉलोनी में रह रही हैं। दोनों लड़कियां गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जॉब करती हैं।

आरोपियों ने जान से मारने की कोशिश

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप किया। वहीं बाद में शादी से भी इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियों से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपियों ने उनकी जान लेने की भी कोशिश की। घुमाने ले जाने के बहाने सिलवानी में उन पर चाकू से हमला किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शादी की शर्त पर जेल से रिहा होने के बाद लड़कों ने फिर से उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। रेप की शिकायत के बाद पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

TO kill Bhopal The Sootr of them both try 2 sister 2 friends done rape
Advertisment