Gwalior : जनपद पंचायत मुरार OBC और भितरवार SC महिला के लिए आरक्षित

author-image
एडिट
New Update
Gwalior : जनपद पंचायत मुरार OBC और भितरवार SC महिला के लिए आरक्षित

Gwalior. त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए ग्वालियर में बुधवार को जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं जिला पंचायत के वार्ड (जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र) आरक्षण की कार्यवाही पूरी हुई। जनपद पंचायत मुरार का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। जनपद पंचायत घाटीगांव (बरई) के अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला, जनपद पंचायत डबरा के अध्यक्ष का पद अनारक्षित और जनपद पंचायत भितरवार के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है।





आरक्षण के बाद की तस्वीर





जिला पंचायत सदस्य वार्ड-1 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित, वार्ड-2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-4 अनारक्षित महिला, वार्ड-5 अनारक्षित महिला, वार्ड-6 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड-7 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-8 अनारक्षित, वार्ड-9 अनुसूचित जाति, वार्ड-10 अनारक्षित महिला, वार्ड-11 अनारक्षित, वार्ड-12 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं वार्ड-13 अनारक्षित रहा।





कलेक्टर ने दी आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी





कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आरक्षण की कार्यवाही के दौरान मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों को आरक्षण प्रक्रिया और उससे संबंधित नियम और कानून के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद विधिवत आरक्षण की कार्यवाही पूरी की गई। 



ग्वालियर MP News आरक्षण प्रक्रिया urban body elections मुरार मध्यप्रदेश की खबरें murar MP भितरवार Reservation Process Bhitarwar वार्ड ward मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव Gwalior