/sootr/media/post_banners/0dd497e58fe1c4699dfc837cde8de4b002bc4eea181cc2478322ad2823329124.jpeg)
BHOPAL. संघ प्रमुख मोहन भागवत 19 फरवरी रविवार को भोपाल आ रहे हैं। उनके साथ संघ के कुछ बड़े पदाधिकारी भी आएंगे। भागवत का ये दौरा बेहद गोपनीय रखा जा रहा है। अभी तक इस दौरे के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। संघ प्रमुख का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। उनकी बैठक कहां होने वाली है, इसकी जानकारी भी साझा नहीं की जा रही है।
भागवत के दौरे पर गरमाई राजनीति
संघ प्रमुख के दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सीएम शिवराज ने 19 फरवरी को सभी मंत्रियों को हाजिर रहने को कहा है। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मंत्रियों बैठक में रहने को कहा गया है। सीएम के इन निर्देशों को भागवत के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो भागवत मंत्रियों को तलब कर सकते हैं। इससे पहले हाल ही में सीएम ने नागपुर में मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इसके बाद ही अचानक सभी मंत्रों को रविवार को हाजिर होने को कहा गया।