सागर नगर निगम में हंगामा: पीएम आवास का घर नहीं मिला तो निगम की छत पर बवाल काटा

author-image
एडिट
New Update
सागर नगर निगम में हंगामा: पीएम आवास का घर नहीं मिला तो निगम की छत पर बवाल काटा

सागर नगर निगम में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां प्रधानमंत्री आवास की कुटी नहीं मिली तो एक युवक नगर निगम की छत पर चढ़ गया। नगर निगम के अधिकारियों ने युवक को समझाने की कोशिश की। लेकिन वो कूदने की धमकी देता रहा।

सुनवाई नहीं होने से खफा था युवक

जानकारी के मुताबिक संत रविदास वार्ड निवासी बिहारी अहिरवार अपनी पत्नी अंगूरी के साथ शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में कुटीर स्वीकृत कराने की मांग को लेकर पहुंचा। यहां सुनवाई नहीं होने से वह खफा हुआ और नगर निगम की छत पर चढ़ गया। छत से कूदने की धमकी देने लगा। घटनाक्रम देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की।  

चार से कुटी के लिए परेशान

बिहारी अहिरवार ने बताया कि वो चार साल से कुटी के लिए भटक रहा है। पार्षद ने उससे 25 हजार की रिश्वत (bribe) मांगी थी। मैंने नहीं दी तो उसने मेरी घर  किसी और को दे दिया। उसने बताया कि अगर अब भी मुझे कुटी नहीं मिली तो अपने बच्चों के साथ सुसाइड कर लूंगा। 

सागर नगर निगम में हंगामा sagar nagar nigam हंगामा प्रधानमंत्री आवास योजना NAGAR NIGAM The Sootr एमपी ब्रेंकिग आवास योजना में भ्रष्टाचार बवाल काटा pradhan mantri aawas yojana