जबलपुर: आर्मी भर्ती निरस्त होने पर 300 युवकों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी

author-image
एडिट
New Update
जबलपुर: आर्मी भर्ती निरस्त होने पर 300 युवकों ने मचाया उत्पात, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी

जबलपुर (Jabalpur) में 27 सितंबर को देर रात करीब 300 से अधिक युवकों ने जमकर बवाल काटा। यहां के सदर-कैंट क्षेत्र आर्मी एरिया में सेना भर्ती (Army Recruitment) के लिए कई जिलों से युवा इकठ्ठा हुए थे। लेकिन प्रशासन ने देर रात करीब 11: 30 बजे बताया कि आर्मी भर्ती की तारीखों में बदलाव हुआ है जिससे गुस्साएं युवा आर्मी एरिया से सिविल एरिया में घुस गए। इसके बाद गुस्साएं युवकों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। युवाओं की इतनी भीड़ के उत्पाद को कंट्रोल करने के लिए पांच थानों की पुलिस बुलाई गई। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, तब जाकर उपद्रवी वहां से भागे।

घरों पर पत्थरबाजी

उपद्रवियों ने मोदीवाड़ा में दुकानों और घरों में पथराव किया, दुकानों के शटर तोड़ने की कोशिश की। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो घरों से निकली कुछ महिलाओं से भी अभद्रता की। इस पथराव में पेंटीनाका मोदीवाड़ा में कई घरों की खिड़कियों के कांच, रोड पर पार्क कार व बाइक क्षतिग्रस्त हुए हैं। रहवासियों ने उपद्रव की सूचना केंट पुलिस थाना में दी। इसके बाद केंट थाना पुलिस पहुंची तो भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पांच थानों का पुलिस बल बुलाया गया।

सेना की भर्ती व्यवस्था पर सवाल

कैंट बोर्ड के पूर्व पार्षद अमरचंद बावरिया ने सेना की भर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि जब सेना को भर्ती करवानी थी तो जवानों को जेक सीमा के अंदर रखना था और जब भर्ती कैंसिल हुई तो जवानों को काबू करने के लिए सेना को मौजूद रहना था पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिसके चलते हंगामा मचा।

आर्मी भर्ती में बवाल Employment rucks in jabalpur पत्थरबाजी Jabalpur आर्मी भर्ती निरस्त जबलपुर में बवाल रोजगार The Sootr Army Recruitment आर्मी भर्ती में उत्पाद