सलकनपुर में 29-31 मई तक 3 दिन का कार्यक्रम, 52 शक्तिपीठों से लाई मिट्टी से होगा महालोक का भूमिपूजन, 51 हजार दीये जलाएंगे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सलकनपुर में 29-31 मई तक 3 दिन का कार्यक्रम, 52 शक्तिपीठों से लाई मिट्टी से होगा महालोक का भूमिपूजन, 51 हजार दीये जलाएंगे

SEHORE. सलकनपुर देवी महालोक का भूमिपूजन 31 मई को किया जाएगा। इस भूमिपूजन को मंदिरों में लाइव दिखाया जाएगा। 31 मई को प्रदेश के सभी मंदिरों में शिला पूजन, भूमिपूजन का कार्यक्रम दिखाया जाएगा। 52 शक्तिपीठों से लाई गई मिट्टी से महालोक का भूमिपूजन होगा। इनमें से एक शक्तिपीठ हमारे देश में नहीं हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को सलकनपुर देवी महा उत्सव में आने का न्योता दिया है। 



सलकनपुर में 3 दिन का देवी लोक महोत्सव



दरअसल सलकनपुर में 29 से 31 मई तक देवी लोक महोत्सव होने वाले है। इसकी तैयारियां चल रही है। इसी को लेकर सीएम हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, किरार महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान ने मां विजयासन की चरण पादुका स्थापित कर रथ को रवाना किया। सीहोर के गांवों में यह रथ हर जगह घूमकर हर घर से एक ईंट संग्रहित करेगा। इन ईटों को देवी महालोक के कंस्ट्रक्शन में लगाया जाएगा।



51 हजार दीपक किए जाएंगे प्रज्जवलित 



29 से 31 मई तक चलने वाले देवी लोक महोत्सव में अलग-अलग फेस्टिवल्स का आयोजन होगा। 29 मई को कलश और पूजा थाली सजाओ, रंगोली, मिट्‌टी के दीये सजाओ कंपटीशन करवाए जाएंगे। महिला भजन मंडलों के भजन, बहनों के भजन मंडल भी करवाएं जाएंगे। इसके बाद उन्हें इनाम दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 51 हजार और तृतीय पुरुस्कार 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। जबकि 30 मई को 6 साल से 12 साल और 12 से 18 साल की बेटियों माता का श्रृंगार करेंगी। 51 हजार दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। इनको भी 21 हजार और 11 हजार के इनाम दिए जाएंगे। पुरुषों को 1 लाख 51 हजार बतौर प्रथम पुरस्कार दिए जाएंगे। दूसरा पुरस्कार 1 लाख और तीसरा पुरस्कार 51 हजार रुपए दिया जाएंगा।



ये खबर भी पढ़िए....






52 शक्तिपीठों से लाई मिट्टी से होगा महालोक का भूमिपूजन



देवी लोक महोत्सव में 31 तारीख को 52 शक्तिपीठों से लाई मिट्टी से महालोक का भूमिपूजन होगा। इनमें से एक शक्तिपीठ हमारे देश में नहीं हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को देवी महा उत्सव में आने के लिए इंवाइट किया है।


Salkanpur Devi Mahalok MP News 52 शक्तिपीठों से लाई जाएगी मिट्‌टी भूमिपूजन राज्य के मंदिरों में लाइव देवी महालोक का भूमिपूजन सलकनपुर देवी महालोक soil will be brought from 52 Shaktipeeths एमपी न्यूज Bhoomipujan in temples of  state Bhoomipujan of Goddess Mahalok