नगर परिषद सरवानिया महाराज में एसडीएम ने सहायक राजस्व निरीक्षक पर लगाया 72 हजार रुपए जुर्माना 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
नगर परिषद सरवानिया महाराज में एसडीएम ने सहायक राजस्व निरीक्षक पर लगाया 72 हजार रुपए जुर्माना 

कमलेश सारडा, NEEMUCH. एक ओर जहां गरीबों को राशन उपलब्ध नहीं हो पाता है। वहीं दूसरी ओर शासकीय राशन की दुकान में पदस्थ कर्मचारी यहां गड़बड़ी करते पाए जाते हैं। एक ऐसा ही मामला नीमच के नगर परिषद सरवानिया महाराज में सामने आया है। यहां पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक सूरजमल सालवी पर गड़बड़ी के आरोप में एसडीएम शिवानी गर्ग ने 72 हजार 12 रुपए का जुर्माना लगाया है। सालवी पर आरोप है कि उन्होंने अंत्योदय श्रेणी के अंतर्गत आने वाला राशन गलत तरीके से ​​​अर्जित किया। 



गलत तरीके से जारी की पात्रता पर्ची



सरवानिया महाराज नगर परिषद में सूरजमल सावली सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर 1 जुलाई 2017 से कार्यरत है। राशन मित्र पोर्टल के अनुसार परिवार समग्र आईडी 27682151 अंत्योदय अन्य योजना श्रेणी के अंतर्गत 4 सदस्य सूरजमल सावली, जमनाबाई सालवी, मिलन सलवी, शिवानी सालवी के नाम से गलत तरीके से पात्रता पर्ची जारी की। 



ये भी पढ़ें...






गेहूं, चावल, नमक, शक्कर, करोसिन आदि गलत तरीके से लिया 



सूरजमल सालवी के द्वारा 1 जून 2017 से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से  49 हजार 514 रुपए का 2303 किलो गेहूं, 15 हजार 039 रुपए का 557 किलो चावल, 314 रुपए का 64 किलो नमक, 3 हजार रुपए की 64 किलो शक्कर, 4 हजार 114 रुपए का 74 लीटर केरोसिन आदि गलत तरीके से प्राप्त किया था।


MP News एमपी न्यूज Nagar Parishad Sarvaniya Maharaj Neemuch Nagar Parishad Sarvaniya Maharaj Neemuch SDM fined Assistant Revenue Inspector fined नीमच में नगर परिषद सरवानिया महाराज नगर परिषद सरवानिया महाराज नीमच एसडीएम ने लगाया जुर्माना सहायक राजस्व निरीक्षक पर जुर्माना