सिवनी के पंडित ने ऑनलाइन कराई शादी, मंत्र सिवनी में पढ़े, फेरे हुए अमेरिका में, दक्षिणा में मिले 5100 डॉलर 

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
सिवनी के पंडित ने ऑनलाइन कराई शादी, मंत्र सिवनी में पढ़े, फेरे हुए अमेरिका में, दक्षिणा में मिले 5100 डॉलर 

Seoni. आधुनिक समाज के लोग मंत्रों की शक्ति पर भले ही संदेह करते हों, लेकिन सिवनी के एक पंडित ने जब अमेरिका में बैठे दूल्हा-दुल्हन की विधिविधान से ऑनलाइन शादी कराई तो उसे दूल्हा-दुल्हन ने खुश होकर 5100 डॉलर की दक्षिणा दे दी। दरअसल सिवनी में रहने वाले बुजुर्ग माता-पिता का बेटा अमेरिका में कार्यरत है। वह काम की अधिकता के कारण भारत वापस नहीं आ पा रहा था। जिस वजह से मां-बाप ही अमेरिका जा पहुंचे। लड़के के लिए दुल्हन ढूंढी जा चुकी थी, बातचीत फायनल थी, बस कमी थी तो एक पंडित की जो विधिविधान से जोड़े को परिणयसूत्र में बांध सके। फिर क्या था, माता-पिता ने सिवनी के अपने पंडित जी राजेंद्र पांडे को फोन लगाया और ऑनलाइन शादी करवा दी। शादी के इस कार्यक्रम की वीडियो अब सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। 




  • यह भी पढ़ें 


  • बालाघाट में पं. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में अर्जी लगाने पहुंची बांग्लादेशी युवती, बोली- घर वापसी की है इच्छा



  • दूल्हा-दुल्हन अमेरिका में करते हैं जॉब



    दरअसल सिवनी के बारापत्थर इलाके के रहने वाले सुनील उपाध्याय का बेटा देवांश और पुणे की निवासी सुप्रिया अमेरिका में जॉब करते हैं। दोनों परिवारों के बीच रिश्ते की बातचीत हो चुकी थी, लेकिन काम की अधिकता के कारण वे भारत आकर शादी नहीं कर पा रहे थे। इस परेशानी का हल निकालने दूल्हे के मां-बाप अमेरिका पहुंच गए और वहां से ही अपने पंडित जी से फोन पर विवाह कराने की चर्चा की। पंडित के हामी भरते ही ऑनलाइन विवाह संपन्न कराया गया। वीडियो कॉल के जरिए ही पंडित राजेंद्र पांडे ने मंत्र पढ़े और विवाह को विधिविधान से संपन्न कराया। 



    दक्षिणा में मिले 4 लाख से ज्यादा रुपए



    इस ऑनलाइन विवाह को संपन्न कराने के बाद वर-वधु पक्ष ने पंडित जी को 5100 डॉलर दक्षिणा भी दी। भारतीय मुद्रा रूपए में बात की जाए तो पंडित जी को 4 लाख रुपए से ज्यादा की दक्षिणा प्राप्त हुई है। पंडित राजेंद्र पांडेय ने बताया कि यह उनके जीवन का पहला अनुभव था जब उन्होंने विदेश में बैठे दूल्हा दुल्हन का ऑनलाइन विवाह संपन्न कराया। कोरोना काल में जरूर उन्होंने 4 जोड़ों की ऑनलाइन शादी कराई थी। वे कनाडा और अमेरिका में रहने वाले भारतीय परिवारों को ऑनलाइन सत्यनारायण की कथा भी सुना चुके हैं। वहीं इतनी भारी भरकम दक्षिणा पाकर भी पंडित जी बेहद खुश हैं। 


    got $5100 in Dakshina took rounds in USA Pundit of Seoni got married Online marriage सिवनी न्यूज़ Seoni News दक्षिणा में मिले 5100 डॉलर USA में लिए गए फेरे सिवनी के पंडित ने कराई शादी ऑनलाइन शादी