शाजापुर कलेक्टर ने साप्ताहिक हाट बाजार में बेची सब्जियां, लोगों को बताए ऑर्गेनिक सब्जी के फायदे, वीडियो वायरल

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
शाजापुर कलेक्टर ने साप्ताहिक हाट बाजार में बेची सब्जियां, लोगों को बताए ऑर्गेनिक सब्जी के फायदे, वीडियो वायरल

SHAJAPUR. जैविक (ऑर्गेनिक) सब्जियों को बढ़ावा देने और किसानों को इसके उत्पादन और प्रोत्साहित करने के लिए मप्र के शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल रविवार 14 मई को टंकी चौराहे स्थित साप्ताहिक जैविक हाट बाजार में पहुंचे। वहां किसानों को सब्जी बेचकर उसके फायदा बताया। शुरूआती दौर में जहां जैविक हाट बाजार में 20 से ज्यादा दुकानें लगती थीं। वहीं, इसका आंकड़ा घटकर रविवार को एक ही रह गया था। 3 किसानों ने जैविक सब्जियों की दुकान लगाई और कलेक्टर ने वहां सब्जियां बेचीं।



किसानों की आय बढ़ाने चलाए जा रहे कार्यक्रम



किसानों की आय बढ़ाने के लिए देशभर में जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य सरकारें भी किसानों को ऑर्गेनिक फार्मिंग अपनाने पर  सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा किसानों को जागरूक करने के लिए उनके बीच लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर ने भी रविवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया।



कलेक्टर ने बेची सब्जियां



शाजापुर के डीएम किशोर कुमार कन्याल रविवार यानी 14 मई को टंकी चौराहे पर स्थित साप्ताहिक जैविक हाट बाजार में सब्जी बेचते हुए पाए गए। जिसके बाद उसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कलेक्टर किसानों को जैविक खेती के फायदे गिना रहे हैं। उसके साथ ही सब्जी में प्रोटीन की मात्रा, फाइबर आदि की जानकारी भी दी। आपको बता दें कि शाजापुर जैविक हाट बाजार में पहले दो दर्जन से भी अधिक दुकानें लगती थी, जो इन दिनों घटकर 1 पर पहुंच गई है।



ये भी पढ़ें...






कम मांग के चलते किसानों ने बनाई दूरी



मप्र के शाजापुर जिले में जैविक हाट बाजार 22 जनवरी 2023 से शुरू हुआ। जिसके बाद इस बाजार के शुरू होने पर करीब 24 किसानों ने जैविक फल, सब्जी और दाल की दुकानें लगाई थी। हालांकि, ग्राहकों की कमी के चलते दुकानों की संख्या घटती गई। ग्राहकी कम होने के चलते किसानों का मुनाफा भी कम हो गया।



वर्कशॉप का किया जाएगा आयोजन



जैविक हाट बाजार में सब्जी बेचते हुए शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया जैविक सब्जियां और फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। जैविक खेती की बारीकियों की जानकारी बताने के लिए वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों को बुलाकर जैविक सब्जियों से होने वाले फायदों को बताया जाएगा। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।

 


MP News एमपी न्यूज Shajapur Haat Bazar Organic Haat Bazar Collector sold vegetables Collector Kishore Kumar Kanyal शाजापुर हाट बाजार जैविक हाट बाजार कलेक्टर ने बेची सब्जी कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल
Advertisment