दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बयानों के बीच उतरे शिवराज सिंह चौहान, कहा - ''सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार हैं'', सिलावट ने भी कसा तंज

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बयानों के बीच उतरे शिवराज सिंह चौहान, कहा - ''सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार हैं'', सिलावट ने भी कसा तंज

BHOPAL. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिए गए बयान में बीजेपी ने पलटवार किया है। दरअसल, मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा- सिंधिया गद्दार नहीं बल्कि खुद्दार हैं। कांग्रेस में रहते आखिर कितना अपमान सहते। सिंधिया का बगैर नाम लिए सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में रहते दो-दो हजार वोटों से जीते, वो बीजेपी में 50-50 हजार वोटों से जीते। हम किसी की मेहरबानी पर सरकार नहीं चला रहे हैं।





दिग्विजय सिंह ने यह दिया था बयान





कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि हे महाकाल सिंधिया जैसा दोबारा कांग्रेस में पैदा न हो। इस बयान के बाद बीजेपी हमलावर हुई थी। ट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय पर पलटवार भी किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हों। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी बयानी जंग में सामने आए और कहा कि पता नहीं उज्जैन में आकर दिग्विजय सिंह की मती कैसे भ्रष्ट हो गई।





सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दा हैं





कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए मप्र सीएम शिवराज ने कहा कि 'सिंधिया गद्दार नहीं खुद्दार हैं। आखिर कांग्रेस कितना अपमान सहते। चुनाव लड़ा सिंधिया के नाम पर और बुगुर्ज कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। सरकार कमलनाथ नहीं दिग्गी राजा चला रहे थे। कमलनाथ का तो नाम मात्र का चेहरा था। बार-बार सिंधिया और उनके साथी जन समस्याओं की ओर ध्यान दिला रहे थे। कमलनाथ का अहंकार बड़ा था। 





ये भी पढ़े...





भोपाल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, बताया कैसे भारत हिन्दू राष्ट्र होगा; जल्द ही राजधानी में सुनाएंगे कथा





गाड़ी में बैठाकर दूसरी पार्टी में छोड़ आउंगा-कमलनाथ





मप्र में कमलनाथ की सरकार के वादों को पूरा करने के लिए अड़े सिंधिया ने जब अपने कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने के लिए कहा था। तभी कमलनाथ ने ईगों में कहा था कि गाड़ी में बिठाकर दूसरी पार्टी में छोड़ आउंगा। आखिर कोई भी खुद्दार नेता कैसे बर्दाश्त करता। दफ्तर मिलने जाए तो कमलनाथ मिलते नहीं थे।





गलत लोगों को नहीं चुनती जनता





मप्र सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर सिंधिया गलत होते तो जनता उन्होंने हजारों वोटों से कैसे जीतते। कांग्रेस में रहते दो-दो हजार वोट से जीते थे, फिर 50-50 हजार वोट से जीते। हम किसी की मेहरबानी पर सरकार नहीं चला रहे। सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, चुनाव लड़ा और शान से जीतकर आए। लेकिन, कांग्रेस में छोटेपन और ओछेपन की होड़ लगी है। हर नेता दूसरे नेता को छोटा करने बयान देना चाहता है। इस होड़ में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत सब शामिल हैं। सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा। कांग्रेस का क्या होगा भगवान जाने।'





तुलसी सिलावट ने भी दिग्गी पर साधा निशाना





कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चल रहे ट्वीटर वॉर के बीच मंत्री तुलसीराम सिलावट का भी बयान आया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का कोरोना बताया है। उन्होंन कहा कि कोरोना की उत्पत्ति चीन से हुई है मेरी सोच और विचार है, मैं कहता हूं का कांग्रेस के कोरोना पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को चीन में ही जन्म लेना चाहिए। यह मेरी महाकाल से प्रार्थना है। अब जो बची-खुसी कांग्रेस है, उसका भी वह बंटाधार कर देंगे। महाकाल इन्हें सद्दबुद्धि दे और इस पवित्र स्थान को इनकी टिप्पणियों से अछूता रखें।



Bhopal News भोपाल न्यूज CM Shivraj Singh Congress News BJP News बीजेपी न्यूज कांग्रेस न्यूज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह Jyotiraditya scindia news ज्योतिरादित्य सिंधिया न्यूज