ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाई को टीका लगाने पहुंचीं बहनें, 15 हजार महिलाएं लगाएंगी अपने सलाखों के पीछे बंद भाई को टीका

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाई को टीका लगाने पहुंचीं बहनें, 15 हजार महिलाएं लगाएंगी अपने सलाखों के पीछे बंद भाई को टीका

देव श्रीमाली, GWALIOR. होली की भाई दूज पर ग्वालियर सेंट्रल जेल में कैद बंदियों से मिलने और उनका टीका करने बेहनों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। यहां सुबह से ही महिलाओं की जेल के बाहर भीड़ लगी हुई है। 



जेल प्रशासन ने किए खास इंतजाम



ग्वालियर के केंद्रीय कारागार में भाई दूज पर्व पर जेल प्रशासन ने यहां बहनों को उनके भाइयों से मिलाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां सुबह से ही महिलाओं का तांता लग गया था। वे सुबह से ही कतार में लगकर अपने भाई से मिलने को ब्याकुल दिखाई दे रहीं थी। जेल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यहां पहुंची महिलाओं को जेल में प्रवेश के पहले कड़ी जांच पड़ताल से गुजरना पड़ा। बहनों ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद सेंट्रल जेल में पहुंचकर अपने भाइयों को टीका लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। अपने भाइयों और परिजनों से मिलने के लिए केवल ग्वालियर ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों की महिलाएं यहां सेंट्रल जेल पहुंची हुई हैं। इनमें ऐसी महिलाओं की संख्या अधिक रही, जिनके भाई लंबे समय से सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्होंने भाइयों को टीका करते हुए उनकी जल्द से जल्द रिहाई और सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की।



ये खबर भी पढ़िए...






आसपास के इलाकों में भी रही कड़ी सुरक्षा



लंबे अरसे बाद और वह भी होली के बाद भाई दूज के मौके पर जेल पहुंची ज्यादातर बहने और भाई बहुत ही भावुक नजर आए। सभी की आंखों में आंसू छलछलाते हुए नजर आए। हालांकि सभी पूरी आत्मीयता से मिलते हुए दिखे। जेल में बंदियों से मिलने बड़ी संख्या में लोगों खासकर महिलाओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर जेल के आसपास बहोड़ापुर इलाके में जेल के चारों तरफ के इलाकों में काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 



15 हजार बहने जेल पहुंची



बहोड़ापुर थाने के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे से ही बहनों की भाइयों से मिलाई शुरू हो गई थी, जबकि महिलाओं का आना तड़के चार बजे से ही शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि जेल में महिलाओं को दोपहर तीन बजे तक एंट्री दी जाएगी। अनुमान है कि लगभग 15 हजार महिलाएं अपने भाइयों से भेंट कर टीका करेंगी।


MP News एमपी न्यूज सेंट्रल जेल में उमड़ी बहनों की भीड़ ग्वालियर सेंट्रल जेल में मनी भाई दौज मध्यप्रदेश में भाई दूज Crowd of sisters gathered in Central Jail Money Bhai Dooj in Gwalior Central Jail Bhai Dooj in Madhya Pradesh