दुर्लभ मामला: शरीर का हर अंग उल्टी तरफ, इंदौर में मिला दुनिया का ऐसा छठा शख्स

author-image
एडिट
New Update
दुर्लभ मामला: शरीर का हर अंग उल्टी तरफ, इंदौर में मिला दुनिया का ऐसा छठा शख्स

शरीर में दिल बाईं तरफ होता है, लेकिन कई ऐसे मामले भी सामने आए है, जहां दिल दाईं तरफ होता है। वैसे ही शरीर में बाकी अंगों के भी उल्टी तरफ पर होने का मामला सामने आया है। इसे साइटस इन्वर्सस टोटेलिस कहा जाता है। इससे पीड़ित इंदौर में एसा ही दुनिया का छठा शख्स मिला है। इस बात का पता तब चला, जब 27 साल के प्रखर ने अपने पिता को लिवर का एक हिस्सा देने का फैसला किया। इसके बाद जांच में ये बात सामने आई कि उनके शरीर के कई अंग उल्टी तरफ हैं।

अब तक था अनजान

प्रखर 27 साल के हैं। बताया जाता है कि उन्हें अब तक इससे जुड़ी कोई समस्या नहीं हुई। उन्हें बचपन से पता था कि उनका दिल दूसरी तरफ है, लेकिन यह नहीं पता था कि लिवर समेत बाकी सारे अंग की उल्टी तरफ हैं। वह अपने पिता को लिवर डोनेट करना चाहते थे, लेकिन जांच के बाद परिवार में चिंता बढ़ गई। पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय जैन और उनकी टीम ने जब ट्रांसप्लांट के बारे में समझाया तो झिझक दूर हो गई।

22 घंटे में हुआ ट्रांसप्लांट

प्रखर के पिता प्रदीप कौशल (59) लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन व गेस्ट्रो सर्जन डॉ. सुदेश शारदा ने बताया कि ऐसी दुर्लभ कंडीशन में ऑपरेशन करना बेहद जटिल था। कई तरह की जांचों के बाद 28 अगस्त को ऑपरेशन किया। 10 घंटे डोनर का लिवर निकालने और 12 घंटे मरीज को ट्रांसप्लांट करने में लगे।

इस दुर्लभ केस में डॉक्टरों को कुल 22 घंटे लगे। सामान्य ट्रांसप्लांट की तुलना में ज्यादा समय लगा। डोनर को 12 दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि पिता को 17-18 दिन में डिस्चार्ज किया जाएगा। दोनों की स्थिति ठीक है।

situs inversus totalis case found in indore द सूत्र दुर्लभ मामला दूसरी तरफ शरीर के सारे अंग kidney in diffrent place liver trasnplant heart trasnplant
Advertisment