INDORE, इंदौर के सिमरौल घाट पर पचास फीट गहरी खाई में गिरी बस, छह मौत, कई घायल

author-image
Lalit Upmanyu
एडिट
New Update
INDORE,  इंदौर के सिमरौल घाट पर पचास फीट गहरी खाई में गिरी बस, छह मौत, कई घायल

Indore, इंदौर-खंडवा रोड के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस करीब पचास फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों के मौत की सूचना है, जबकि‍ 22 यात्री घायल हो गए हैं। कई यात्री बस के नीचे दब गए जिन्हें मशक्कत के बाद निकाला गया। घायल यात्रियों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर घायल हैं। बस में करीब 50-55 यात्री सवार थे.



छह मौतों की पुष्टि



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बस ने संतुलन खोया और खाई में जा गिरी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसपी(ग्रामीण) भगवतसिंह बिरदे ने छह मौतों की पुष्टि की है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। घटना की जानकारी लगने के बाद मंत्री तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला और पुष्यमित्र भार्गव, कमिश्नर पवन शर्मा आदि ने भी घायलों का हाल जाना। 



मृतकों के परिजनों को चार लाख, घायलों को 50 हजार सहायता



घटना की जानकारी लगते ही इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह सहित आला अधिकारी, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। कलेक्टर ने श्री सिंह को सूचित किया कि मृतकों के परिजनों को चार लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। सभी का इलाज भी निशुल्क हो रहा है। 



बस मालिक पर केस दर्ज



मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सिमरौल हादसे के बाद बस मालिक गुलाब सोनकर पर केस दर्ज किया गया है। 


Indore कलेक्टर bas accident simrol khandwa road 6 died इंदौर-खंडवा रोड बस खाई गिरी 6 मौत मनीषसिंह चालीस फीट एमवाय हॉस्पिटल
Advertisment