Bhopal : आत्मा कृषि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह जाटव को हटाया, कार्यकारिणी भी भंग

author-image
Rahul Sharma
एडिट
New Update
Bhopal : आत्मा कृषि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह जाटव को हटाया, कार्यकारिणी भी भंग

Bhopal. आत्मा कृषि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह जाटव को पद से हटा दिया गया है। यह निर्णय कृषि संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। संघ की बैठक राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में हुई। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के ब्लाक तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक काफी हंगामेदार रही। कर्मचारियों ने वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों पर जमकर आरोप लगाए। बैठक में कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा फिर छाया। ब्लाक तकनीकी प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि संगठन की शुरू से ही एक प्रमुख मांग रही है कि कर्मचारियों को नियमित किया जाए, पर संगठन की ओर से इस मांग को लेकर बीते कुछ समय से कोई कदम नहीं उठाया गया। चर्चा में निकलकर आया कि प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह जाटव और प्रदेश कार्यकारिणी ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत कई माह से संघ ने अपनी सक्रियता नहीं दिखाई है जिसके मद्देनजर सभी सदस्यों ने निर्णय लेकर प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह जाटव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वहीं कार्यकारणी को भी भंग कर दिया है। 10 दिनों के अंदर नए प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।



कार्यकारणी भंग नियमितीकरण की मांग ब्लाक तकनीकी प्रबंधक आत्मा कृषि संघ प्रदेश अध्यक्ष अमरसिंह जाटव कृषि संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ niyamiteekaran kee maang krshi vibhaag kaaryakaaranee bhang sahaayak takaneekee prabandhak blaak takaneekee prabandhak aatma krshi sangh pradesh adhyaksh amarasinh jaatav krshi sanvida adhikaaree karmachaaree sangh सहायक तकनीकी प्रबंधक कृषि विभाग