मध्यप्रदेश में भी दोहराई गई निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंग रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, पीड़ित की हालत नाजुक 

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में भी दोहराई गई निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंग रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, पीड़ित की हालत नाजुक 

SIDHI. मध्यप्रदेश के सीधी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर से बाहर शौच करने गई महिला के साथ गैंग रेप के बाद आरोपियों ने महिला के मुंह में मिट्टी भर दी और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इस घटना ने बाद एक बार फिर दिल्ली के निर्भया कांड की याद ताजा कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



क्या है पूरा मामला 



महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह अपने घर से सुबह शौच के लिए निकली थी, तो कुछ ही दूरी पर दो युवक पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही युवकों ने महिला को अकेला पाया तो उसके मुंह में मिट्टी भर दी और इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इसके बाद उसके सीने पर एक पत्थर भी पटक दिया। वहीं जब महिला ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी उसे वहां छोड़कर भाग गए। महिला ने बताया वे दोनों आरोपी उसके ही परिवार के हैं। महिला का उनसे पुराना विवाद है। महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस से पीड़ित को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल अमिलिया में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है।



ये भी पढ़ें...






एसपी ने कहा- मामला घरेलू विवाद का भी



पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि इस मामले में अमिलिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला आपसी घरेलू विवाद का भी बताया जा रहा है। फिलहाल इसमें वास्तविकता क्या है, यह तो पुलिस विवेचना और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


सीधी समाचार मप्र में गैंग रेप सीधी में गैंग रेप मध्यप्रदेश में निर्भया जैसी घटना direct news gang rape in MP gang rape in Sidhi Nirbhaya-like incident in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश न्यूज Madhya Pradesh News