INDORE: ऑफिस से गायब रहने वाले निगम कर्मचारियों पर सख्ती, जानें कमिश्नर ने क्या दिए निर्देश

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
INDORE: ऑफिस से गायब रहने वाले निगम कर्मचारियों पर सख्ती, जानें कमिश्नर ने क्या दिए निर्देश

Indore. नगर निगम मुख्यालय के कई विभागों में निगम के कर्मचारी ड्यूटी समय पर मौजूद नहीं रहते है और कार्य स्थल से नदारद होते हैं। इसके कारण यहां पर आने वाले आम लोगों को अक्सर परेशान होना पड़ता है। यही वजह है कि नगर निगम आयुक्त ने अब सभी विभागों के प्रमुख को निर्देशित किया है कि वो कर्मचारियों की कार्य स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रत्येक कर्मचारी के ड्रेस पर नेम प्लेट लगी हो और उसके विभाग और कुर्सी के पास की अलमारी पर उसके कार्य की सूची भी चस्पा हो।





ड्रेस कोड की अनिवार्यता



गौरतलब है कि पूर्व में निगम द्वारा सभी निगम कर्मचारियों के लिए नीले रंग की ड्रेस पहनना अनिवार्य किया था। हालांकि इसका कर्मचारी संघों ने विरोध किया था। इस वजह से ऑफिस स्टाफ के लिए यूनिफार्म पहनने की व्यवस्था बंद हो गई। अब निगम के सफाईकर्मियों के लिए ही एक विशेष तरह की ड्रेस पहनना अनिवार्य किया गया है। इनमें महिला सफाईकर्मियों के लिए नारंगी और लाल रंग की साड़ी निर्धारित की गई है। वहीं पुरुष कर्मियों के लिए भी ड्रेस अनिवार्य की गई है।





निगम कमिश्नर ने दिए दिशा-निर्देश



गुरुवार को निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने निगम मुख्यालय के स्थापना शाखा, उद्यान विभाग व कालोनी सेल का औचक निरीक्षण किया था। आयुक्त ने वहां मौजूद कर्मचारियों से उनके आंवंटित कार्य की जानकारी ली। इसके अलावा उन्हें निर्देशित किया कि सभी विभागों में कर्मचारी अपनी ड्रेस पर नेम प्लेट लगाए और अपने आवंटित कार्यों की सूची विभाग परिसर में या अलमारी पर चस्पा करें। इसके अलावा कर्मचारी आवंटित दायित्वों का समय सीमा में निराकरण करें। इसके लिए विभाग प्रमुख साप्ताहिक समीक्षा करें। आयुक्त ने स्थापना शाखा, कॉलोनी सेल का भी अवलोकन किया। आयुक्त ने सभी विभाग प्रमुख को निर्देशित किया कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी आवश्यक कार्य के लिए सक्षम स्वीकृति के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ें।


Indore News इंदौर नगर निगम employees indore nagar nigam मध्य प्रदेश न्यूज कर्मचारी strictness एमपी न्यूज सफाईकर्मियों को ड्रेस अनिवार्य निगमायुक्त प्रतिभा पाल कर्मचारियों पर सख्ती MP News municipal commissioner pratibha pal dresscode rules for employees indore news hindi इंदौर न्यूज Madhya Pradesh News Indore