ग्वालियर में बढ़ा टाइगर का कुनबा, गांधी प्राणी उद्यान में टाइगर दुर्गा ने 2 शावकों को दिया जन्म

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
ग्वालियर में बढ़ा टाइगर का कुनबा, गांधी प्राणी उद्यान में टाइगर दुर्गा ने 2 शावकों को दिया जन्म

देव श्रीमाली, GWALIOR. ग्वालियर के वन्य जीव प्रेमियों को होली के मौके पर एक बड़ी खुशखबरी मिली है। शहर में टाइगर के कुनबा बढ़ा है। गांधी प्राणी उद्यान में 2 नन्हें मेहमान आए हैं। टाइगर दुर्गा ने 2 शावकों को जन्म दिया है। लव और दुर्गा की जोड़ी ने पहली बार 2 शावकों को जन्म दिया है।



40 दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे शावक



नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में रह रहे लव और दुर्गा की जोड़ी ने बीती रात 2 सुंदर और स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उपेन्द्र यादव और जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने प्रसव कराया। उनको निर्देशित किया गया है कि शावकों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखें एवं 30 से 40 दिन तक बच्चों को आइसोलेशन में रखा जाए। स्वास्थ्य संबंधी केन्द्रीय चिड़िया घर प्राधिकरण के समस्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।



दोनों शावक स्वस्थ, ये दी जा रही डाइट



प्रसव कराने वाले डॉ. उपेंद्र यादव ने बताया कि दोनों शावक पीले रंग के हैं। प्रसूता मादा दुर्गा और उसके दोनों शावक स्वस्थ हैं। उनके भोजन में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध और उबले अंडे दिए जा रहे हैं। चारों की सतत निगरानी की जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए..



भोपाल में नशे की जांच का अनोखा तरीका, शराबियों से कैटवॉक करवाएगी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला



2018 में गांधी प्राणी उद्यान में हुआ था मादा दुर्गा का जन्म



2 शावकों को जन्म देने वाली मादा दुर्गा का जन्म 2018 में गांधी प्राणी उद्यान में ही हुआ था। अब उसने स्वयं 2 शावकों को जन्म देकर टाइगर का कुनबा बढ़ाया है। ये खबर मिलते ही पशु प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई नन्हें शावकों की झलक पाने को बेकरार है।


लव-दुर्गा की जोड़ी टाइगर दुर्गा ने 2 शावकों को दिया जन्म ग्वालियर में बढ़ा टाइगर का कुनबा Love-Durga pair Tiger Durga gave birth to 2 cubs Tiger family increased in Gwalior गांधी प्राणी उद्यान Gandhi Zoological Park