दमोह में सुनार नदी के बीच निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की सजाई गई आकर्षक झांकी, शान से मनाया गणतंत्र दिवस

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह में सुनार नदी के बीच निकाली गई तिरंगा यात्रा, भारत माता की सजाई गई आकर्षक झांकी, शान से मनाया गणतंत्र दिवस

Damoh. 26 जनवरी गण़तंत्र दिवस के मौके पर लोग देश भक्ति में रंगे नजर आए। दमोह के हटा में बिहारी जी सेवा समिति के द्वारा सुनार नदी में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोग तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान लोग पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते और देशभक्ति के नारे लगाते रहे। 




नावों को सजाया तिरंगे से




दर्जनों नाव सुनार नदी में उतारी गई जिन पर तिरंगा बंधे हुए थे। सैकड़ां की संख्या में देशभक्तों ने नावों में सवार होकर हाथों में तिरंगा थामे यह यात्रा निकाली जो कि सुनार नदी के नाव घाट से घुराघाट तक संपन्न हुई। दमोह के लोगों ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने यह आयोजन किया था। 




  • यह भी पढ़ें 


  • ग्वालियर के डीएसपी ने ऑटो वाले, छात्र और संतों से गणतंत्र और संविधान से जुड़े सवाल पूछे, मिले रोचक जवाब, वीडियो भी वायरल



  • नाव पर ही दी प्रस्तुतियां




    सुनार नदी के मध्य में तिरंगे के रंग के गुब्बारे सजाए गए जो कि देशभक्ति का संदेश देते नजर आए।  भारत मां के जयकारे के साथ युवाओं द्वारा नदी के मध्य कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। एक बड़ी नाव में भारत माता की झांकी सजाई गई थी जो इस तिरंगा यात्रा में आकर्षण का केंद्र थी। नदी में  तिरंगा यात्रा निकालने की शुरुआत दो वर्ष पूर्व शुरू हुई है, बिहारी जी सेवा समिति के द्वारा इसकी शुरुआत की गई है। जिसकी तैयारियां एक सप्ताह पूर्व शुरू की जाती है। बता दें सुनार नदी जिले की सबसे बड़ी नदी है जो कई ब्लाक से होकर गुजरी है।



    इस दौरान सभी ने देश के गणतंत्र को अमर रखने का संकल्प लिया और शान के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। आयोजकों ने बताया कि उनकी इच्छा है कि वे लगातार हर साल इसी तरह से भव्य आयोजन करें ताकि आने वाली पीढ़ी को देश के राष्ट्रीय पर्वों का महत्व पता चल सके। 

     


    boats decorated with tricolor tricolor hoisted in Sunar river Tiranga Yatra taken out in the river दमोह न्यूज़ Damoh News तिरंगे से सजाई बोट्स सुनार नदी में लहराया तिरंगा नदी में निकाली तिरंगा यात्रा