/sootr/media/post_banners/14e7d06475dabe4a6055fb698ad47e425d587c215cb8d325983288b50caba481.jpeg)
BHOPAL. देश की 137 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 42 साल की बीजेपी के सामने लगातार कमजोर होती जा रही है। बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ रही है। हालत यह है कि केंद्र के साथ-साथ बीजेपी की गठबंधन समेत 15 राज्यों में सरकार है, जबकि कांग्रेस की केवल तीन राज्यों में ही सरकार हैं, 2 राज्य में वो गठबंधन में है। कांग्रेस की इस हालत के लिए कांग्रेस के नेता खुद को जिम्मेदार नहीं मानते हैं, जबकि कांग्रेस के अंदर आपसी बिखराव और टूटफूट साफ दिखता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के बाद कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद की नई किरण दिखाई दे रही है।
लगातार कमजोर होती कांग्रेस
28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस है। कांग्रेस 137 साल की हो गई है। पिछले तीन दशक में कांग्रेस की तुलना में भाजपा में लगातार आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस पीछे होती रही है। 1984 में भाजपा के पास केवल दो सांसद थे, जबकि कांग्रेस के पास 404 सांसद थे। 1998 में भाजपा के पास सांसदों की संख्या बढ़कर 182 हो गई, जबकि कांग्रेस के पास 141 ही रह गई थी। अब 2022 में भाजपा 301 पर पहुंच गई, जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 52 सांसद ही बचे रह गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी मानते हैं कि सत्ता के साथ बुराईयां आती हैं, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा बताती है कि अब समय लोगों के बीच में जाने का है एसी कमरों में बैठने का नहीं।
ये खबर भी पढ़िए..
कांग्रेस का शक्ति केंद्र गांधी परिवार
कांग्रेस कहती है कि भाजपा की वजह से देश की धर्म निरपेक्षता खतरे में है, जबकि कांग्रेस की हालत यह है कि उसका अपना वजूद ही खतरे में दिख रहा है। बीजेपी अपना स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाती है, जबकि कांग्रेस में ऐसा कोई उल्लास कभी नहीं नजर आता है। बीजेपी बड़े गर्व से कहती है कि उसके पास मोदी जैसा शक्तिशाली नेता है, जबकि कांग्रेस का शक्ति केंद्र गांधी परिवार ही नजर आता है। पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश जैन कहते हैं कि गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है तो उस परिवार से आपत्ति क्या है।