सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व में टूरिस्ट के सामने से T-4 बाघिन निकली, साथ में थे 4 नन्हें शावक, पर्यटक हुए रोमांचित

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व में टूरिस्ट के सामने से T-4 बाघिन निकली,  साथ में थे 4 नन्हें शावक, पर्यटक हुए रोमांचित

SEONI.  नए साल 2023 में मध्यप्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व टूरिस्टों से गुलजार है। अब तक हजारों टूरिस्ट टाइगर रिजर्व में घूमकर जानवरों के करीब से दीदार कर चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर पेंच टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित करने वाली खुशखबरी आई है। सफारी कर रहे पर्यटकाें के सामने टी-4 बाघिन निकली, उसके पीछे-पीछे नन्हें चार शावक चहलकदमी करते सड़क पर आ गए। बाघिन के साथ चार नन्हें शावकाें को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। पाटदेव बाघिन (T-4) अगली 'सुपर टाइग्रेस मॉम' है। वह 9 साल के अंदर पांच बार में कुल 20 शावकों को जन्म दे चुकी है।







— Pench Tiger Reserve (@PenchMP) January 9, 2023





बाघिन और शावकों का वीडियो वायरल 





जैसे ही बाघिन अपने शावकों के साथ दिखे। पर्यटकों ने मोबाइल व कैमरे पर इनके वीडियो, फोटो रिकॉर्ड कर लिए। सोशल मीडिया पर बाघिन व उसके नन्हें शावकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। पर्यटकों को करीब 2-3 मिनिट तक बाघिन और उसके चार शावक दिखाई दिए। अधिकारियों के मुताबिक कालरवाली बाघिन की विरासत को पाटदेव बाघिन आगे बढ़ा रही है।





ये भी पढ़ें...











MP में बाघों की मौत के आंकड़े बढ़ा रहे ​हैं चिंता





टाइगर स्टेट MP में बाघों की मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। हाल ही में दो बाघों की मौत हो चुकी है। वहीं मप्र टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में 'कॉलर वाली बाघिन' की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उसी की संतान में एक टी-4 है, जो मां की विरासत को आगे बढ़ा रही है। 'कॉलर वाली' बाघिन की पिछले साल जनवरी में मृत्यु हो गई थी। सितंबर 2005 में जन्मी यह बाघिन 8 बार में 29 शावकों को जन्म दे चुकी थी। 





टी-4 ने पांच बार में 20 शावकों को दिया जन्म 





टी-4 अपनी मां की तरह की एक साथ पांच शावकों को भी जन्म दे चुकी है। 2014 में बाघिन टी-4 ने पहली बार चार शावकों को जन्म दिया था। वर्ष 2016 में 3, 2018 में 4, 2020 में 5 शावक और 2023 में 4 शावकों के साथ वह घूम रही है। जंगल में शावकों को पालना आसान नहीं है, लेकिन टी-4 यह जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। पेंच नेशनल पार्क में टाइगर के अलावा ब्लैक पैंथर भी है, जो टूरिस्टों को रोमांचित कर देते हैं। इन्हें देखने के लिए मध्यप्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं।



MP News Pench Tiger Reserve in Seoni T-4 बाघिन दिखी T-4 बाघिन के चार शावक T-4 बाघिन सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व T-4 tigress seen एमपी न्यूज four cubs of T-4 tigress T-4 tigress