BJP सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने किया ट्वीट, लिखा- भील राजा को वापस होंगी आदिवासियों की जमीनें; दिग्विजय ने 15 दिन में मांगा सबूत

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
BJP सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने किया ट्वीट, लिखा- भील राजा को वापस होंगी आदिवासियों की जमीनें; दिग्विजय ने 15 दिन में मांगा सबूत

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बीजेपी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीच ट्वीट वॉर छिड़ गया है। सुमेर सिंह ने ट्वीट में लिखा कि आदिवासी ज़मीन बिक्री की 170 B की सबसे अधिक अवैध अनुमति 1993-2003 में मिली। मामा शिवराज सिंह जी के पेसा नियम से सारी अवैध अनुमति भूमि वापस आदिवासियों को मिलेगी। राघौगढ़ की आदिवासी भूमि भी भील राजा को होगी वापस। इस पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए 15 दिन में सबूत देने या माफी मांगने की बात कही है।




— Dr. Sumer Singh Solanki (@DrSumerSolanki1) April 11, 2023



दिग्विजय सिंह ने लिखा- 15 दिन में प्रमाण दो, या माफी मांगो




— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 11, 2023



सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने ट्वीट में दिग्विजय सिंह का नाम नहीं लिखा। वहीं दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर ही सुमेर सिंह सोलंकी को जवाब दिया। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि आप सरासर झूठ बोल रहे हैं सुमेर सिंह सोलंकी। आप के पास कोई प्रमाण है क्या? अगले 15 दिन में प्रमाण दीजिये नहीं तो माफी मांगिये। एमपी पहला राज्य था जिसने PESA कानून लागू करने के लिए नियम बनाने की प्रक्रिया 1998 में शुरू कर ग्राम स्वराज अधिनियम लागू कर दिया था।



दिग्विजय बोले- आदिवासियों की जमीनों पर बीजेपी नेताओं का कब्जा



दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में आगे लिखा- सुमेर सिंह सोलंकी आप में साहस है तो मेरे साथ पन्ना चल कर देखिए भाजपा के नेताओं द्वारा किस प्रकार आदिवासियों की भूमि पर धोखा दे कर अपने नाम से रजिस्ट्री करवा ली व कब्जा कर लिया। जिस भाजपा के नेता ने कब्जा किया है वह आपके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खास हैं।



ये खबर भी पढ़िए..



ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर भी छोड़ा राहुल और प्रियंका का साथ; बोले- राहुल न्यायपालिका पर बना रहे दबाव



CM के OSD ने भी उठाया राघौगढ़ की जमीनों का मुद्दा



बीजेपी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के ट्वीट से पहले सीएम शिवराज के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने भी राघौगढ़ की जमीनों का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया था। मरकाम ने फेसबुक पर लिखा था- आदिवासी जमीन बिक्री की 170 B की सबसे अधिक अवैध अनुमति 1993-2003 में मिली। मामा शिवराज सिंह जी के पेसा नियम से सारी अवैध अनुमति भूमि वापस आदिवासियों को मिलेगी। राघौगढ़ की आदिवासी भूमि भी भील राजा को होगी वापस।


Tweet war in Madhya Pradesh Sumer Singh Solanki tweet land of tribals Bheel Raja Digvijay Singh asked for evidence मध्यप्रदेश में ट्वीट वॉर सुमेर सिंह सोलंकी का ट्वीट आदिवासियों की जमीन भील राजा दिग्विजय सिंह ने मांगा सबूत