आरोन में नील गाय की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, 15 किलो मांस और अवशेष जब्त

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आरोन में नील गाय की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, 15 किलो मांस और अवशेष जब्त

नवीन मोदी, GUNA. गुना जिले के आरोन वन परिक्षेत्र में नील गाय की हत्या कर उसका मांस ले जाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कई आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मृत नील गाय का मांस और अन्य अवशेष जब्त किए गए हैं। आरोन वन रेंज के रेंजर सुधीर शर्मा ने बताया कि आरोपी नील गाय की हत्या कर उसका मांस खाने के लिए ले जा रहे थे । दो आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ लिया है। 



झाझोन निवासी हैं दोनों गिरफ्तार किए गए आरोपी 



आरोन वन परिक्षेत्र अधिकारी सुधीर शर्मा का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को 28-29 दिसंबर की रात 12 बजे भैंसावला-झाझोन मार्ग पर नील गाय की हत्या करने की जानकारी मिली थी। वन विभाग की टीम ने नील गाय के अवशेषों को एकत्रित कर रहे दो लोगों को मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी झाझोन निवासी हैं। इनके करीब 7 साथी थोड़ी देर पहले भाग चुके थे।



ये खबर भी पढ़ें...






नील गाय का सिर, पूंछ और सींग बरामद 



वन विभाग की टीम ने मौके से मृत नील गाय का सिर, पूंछ और सींग सहित 15 से 16 किलो मांस बरामद किया गया है। वन विभाग का अनुमान है कि वारदात में 20 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


गुना जिले का आरोन Nilgai meat seized MP News Nilgai killed in Aron Aron of Guna district एमपी न्यूज नील गाय का मांस जब्त आरोन में नील गाय की हत्या