/sootr/media/post_banners/b076d39d164497d9045351aa4db9dce0579f2e117c5ac57d7540a9a3b8c15f4a.png)
उज्जैन. बड़नगर सीट से कांग्रेस विधायक (congress MLA murli morwal)) मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोपी करण मोरवाल 4 महीने से फरार है। लेकिन अब आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने 24 अगस्त को करण मोरवाल को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है। अगर आरोपी 28 सितंबर तक कोर्ट में पेश नहीं होता है तो उसकी संपत्ति कुर्क होगी।
4 महीने से फरार है आरोपी
अप्रैल के महीने में एक महिला ने आरोप लगाया कि करण ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इंदौर में युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामला दर्ज होने के 4 महीने बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
आरोपी पर पांच हजार का इनाम
पुलिस करण मोरवाल की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा करण मोरवाल पर इंदौर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया है। वहीं, महिला का आरोप है कि आरोपी पक्ष की और से लगातार उसे जान मारने की धमकी मिल रही है।