दमोह में असफल प्रेमी ने उठाया आत्मघाती कदम, ड्रग्स की मदहोशी में खुद को मारे चाकू, जेब में मिला नशे का जखीरा

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह में असफल प्रेमी ने उठाया आत्मघाती कदम, ड्रग्स की मदहोशी में खुद को मारे चाकू, जेब में मिला नशे का जखीरा

Damoh. दमोह में प्रेम में असफल एक प्रेमी ने ड्रग्स के नशे में खुद को ही चाकू मार लिए और  आत्महत्या करने का प्रयास किया। देर रात गश्त कर रही पुलिस जब एक्सीलेंस स्कूल मार्ग से निकली तो  उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है और उसके शरीर में कई घाव है। पुलिस तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। होश में आने पर उसने बताया कि वो किसी लड़की से प्रेम करता है, जो उसे नहीं मिली, इसलिए वो अपनी जान लेना चाहता है। पुलिस ने घायल की जेब की तलाशी ली तो  ड्रग्स पाउडर और नशे में उपयोग होने वाला एक सलूशन ट्यूब भी मिला। इस बात की पुष्टि जिला अस्पताल की डॉक्टर ने भी की है।



घायल ने बताई अपनी कहानी



कोतवाली थाना के शोभानगर निवासी 28 वर्षीय देवेश रैकवार ने जिला अस्पताल में पुलिस को बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता है जो उसे नहीं मिली इसलिए वह मरना चाहता है और उसने खुद से अपने शरीर पर चाकू मार लिए।



डॉक्टर ने बताया युवक ने ले रखी है हैवी ड्रग्स



जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ अनंत कुमार ने बताया कि घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई थी, जिसके शरीर में कई  घाव के निशान थे। घायल युवक ने बताया है कि ये घाव उसने खुद अपने शरीर पर मारे हैं, ताकि वह आत्महत्या कर सके।  घायल युवक हैवी ड्रग्स का आदी है। उसके जेब से तीन तरह के पाउडर पैकेट और बोनफिक्स सिलोचन ट्यूब मिला है जो नशे में उपयोग की जाती है। घायल युवक का इलाज चल रहा था, तभी वह  जाने लगा। मैने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मर्जी से बाहर चला गया। इस बात की खबर अस्पताल चौकी पुलिस को दे दी। फिलहाल युवक कहां है उसकी जानकारी किसी को नहीं है।



दमोह में पहले भी आ चुके हैं ड्रग्स के मामले



दमोह के युवाओं में बढ़ते ड्रग्स की लत का ये कोई पहला मामला नहीं है। 2 साल पहले अचानक ही शहर में ड्रग्स के कई मामले सामने आए थे। इसकी शुरुआत बांसा तारखेडा क्षेत्र के मानसरोवर ढाबा के पास एक युवक की नशे में मौत होने से हुई थी।  परिजनों ने शहर के कुछ लोगों पर ड्रग्स बेचने और उनके बेटे को ड्रग्स की लत लगाने का आरोप लगाया था, जिसमें कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था  इसी बीच शहर के एक्सीलेंस स्कूल मैदान में भी एक युवक का शव मैदान के बाजू में बने एक खंडहर में मिला था और उसके आसपास ड्रग्स उपयोग करने वाले कई तरह के पैकेट मिले थे।


Damoh News दमोह न्यूज suicide step of unsuccessful lover MP's Devdas killed himself with a knife found a cache of drugs in his pocket असफल प्रेमी का आत्मघाती कदम एमपी का देवदास प्यार में असफल होकर खुदको मारे चाकू जेब में मिला नशे का जखीरा
Advertisment