MP में वैक्सीनेशन: अब तक 89% को फर्स्ट डोज, अब 3T से दूसरा डोज लगाने की तैयारी

author-image
एडिट
New Update
MP में वैक्सीनेशन: अब तक 89% को फर्स्ट डोज, अब 3T से दूसरा डोज लगाने की तैयारी

भोपाल. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान जोर पर है। एमपी में 89% यानी 4 करोड़ 89 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। प्रदेश में अभी 65 लाख लोगों का दूसरा डोज नहीं लगा है। इन लोगों में 19 जून से 25 जून के बीच 35 लाख 25 हजार पहला डोज लगाने वाले लोग भी हैं। 21 जून को (वैक्सीनेशन महाअभियान) 17.42 लाख लोगों ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था।

11 अक्टूबर से 3T अभियान की शुरूआत

प्रदेश टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में सोमवार यानी 11 अक्टूबर से 3T अभियान के तहत दूसरा डोज लगाने का अभियान शुरू होगा। अभी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए टेलीकॉलिंग की जा रही है। अब उनके मोबाइल नंबर से ट्रेसिंग और ट्रैकिंग कर वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा।

18+ को सेकंड डोज लगवाने का टारगेट

इस अभियान में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी। प्रदेश में अभी तक 6 करोड़ 51 लाख लोगों को टोटल डोज लगी हैं। पहला डोज लगवाने वाले 4 करोड़ 89 लाख लोग हैं और दूसरा डोज 1 करोड़ 62 लाख लोगों ने लगवाया है। मध्य प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2021 तक प्रदेश में 18+ को सेकंड डोज लगाने का टारगेट बनाया है।

Vaccination Madhya Pradesh 89% done with first dose The Sootr preparing for 2nd dose with the help of 3T