दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हुई, गाय के टकराने से ट्रेन का बोनट खुला, 15 मिनट डबरा में रुकी रही

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हुई, गाय के टकराने से ट्रेन का बोनट खुला, 15 मिनट डबरा में रुकी रही

BHOPAL. मध्‍य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन गुरुवार 27 अप्रैल को ग्‍वालियर के डबरा स्‍टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन एक गाय से टकरा गई, जिसके बाद इंजन का बोनट क्षतिग्रस्‍त हो गया। काफी समय तक ट्रेन ओवरब्रिज के पास खड़ी रही। इसके बाद टेक्निकल स्टाफ की मदद से इसे ठीक किया गया। यह हादसा करीब शाम 6:15 बजे हुआ। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। यह ट्रेन दिल्ली से भोपाल वापस आ रही थी।





डबरा स्‍टेशन के पास हुआ हादसा





नई दिल्‍ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन गुरुवार शाम जब डबरा और सिमिरियाताल स्टेशन के बीच पहुंची तो यहां ट्रैक पर खड़ी गाय ट्रेन से टकरा गई। गाय के टकराने के बाद इंजन का बोनट खुल गया। काफी समय तक वंदे भारत ट्रेन एक ओवरब्रिज के पास खड़ी रही। टेक्निकल स्टाफ की मदद से इसे ठीक किया गया। वहीं, हादसे के बाद ट्रेन को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। जानकारी मिलते ही आरपीएफ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था।





1 अप्रैल से शुरू हुई थी एमपी की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस





बता दें कि 1 अप्रैल को पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन शुरू हुई थी। ट्रेन को शुरू हुए अभी पूरा एक महीना भी नहीं हुआ कि वह हादसे का शिकार हो गई। वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक का सफर करीब 7.45 घंटे में पूरा करती है। गुरुवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नई दिल्‍ली स्‍टेशन से भोपाल के लिए रवाना हुई। वहीं, ग्‍वालियर के डबरा स्‍टेशन के पास ट्रेन ट्रेक पर खड़ी एक गाय से टकरा गई। करीब 15 मिनट तक ट्रेन एक ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी रही। इसके बाद टेक्निकल टीम ने सुधार कार्य किया।





ये भी पढ़े...





चिटफंड कंपनी डायरेक्टर दीपक त्रिपाठी ग्रेटर नोएडा से हुआ गिरफ्तार, दो साल से था फरार, 50 लोगों से पॉलिसी के नाम पर ऐंठे 25 लाख





देश में चलेगी 400 ट्रेन





वंदे भारत ट्रेन से मवेशियों के टकराने की घटनाओं को लेकर रेलवे प्रशासन बेहद चिंतित है। इन्हें रोकने के लिए कई तरह की कोशिशें जारी हैं। भारतीय रेलवे इन दिनों आधुनिकता पर जोर दे रहा है। रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। वहीं, नई-नई हाई स्पीड ट्रेनें लॉन्च हो रही हैं। इसी कड़ी में सरकार ने भविष्य में पूरे भारत में 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 



mp vande bharat train भोपाल न्यूज MP News Bhopal News वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना दिल्ली से भोपाल वंदे भारत एमपी न्यूज एमपी वंदे भारत ट्रेन vande bharat accident delhi to bhopal vande bharat