वीकेंड पर भी चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल रेल मंडल करा रहा सर्वे, पब्लिक ओपिनियन के बाद होगा फाइनल

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
वीकेंड पर भी चल सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल रेल मंडल करा रहा सर्वे, पब्लिक ओपिनियन के बाद होगा फाइनल

BHOPAL. वंदे भारत ट्रेन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए भोपाल रेल मंडल अब वंदे भारत एक्सप्रेस को वीकेंड पर भी चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए भोपाल मंडल एक सर्वे करा रहा है। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक रानी कमलापति (हबीबगंज-पुराना नाम) से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर आज-कल पब्लिक ओपिनियन लिया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इसके फीडबैक के बाद ही मंडल कोई अंतिम निर्णय पर पहुंचेगा।



पहले से ही मिल रहा रुझान, राजस्व भी बढ़ेगा



रेलवे सूत्रों ने बताया कि कई यात्रियों से लगातार फीडबैक मिल रहे थे कि वह वीकेंड पर नई दिल्ली जाते हैं। मगर उस दिन वंदे भारत ट्रेन उन्हें नहीं मिल पाती। रेलवे अफसरों ने बताया कि पहले से ही लोगों का रुझान मिल रहा था कि लोग वीकेंड पर इस गाड़ी से जाना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सबकुछ ठीक रहा तो रेलवे मंडल इसे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वीकेंड में भी चला सकती है। डीआरएम भोपाल सौरभ बांदोपाध्याय का कहना है कि लगातार यात्रियों के रुझान को देखते हुए वंदे भारत को वीकेंड पर चलाने के लिए पब्लिक ओपिनियन ली जा रही है। यात्रियों की ओपिनियन के बाद ही तय होगा कि वंदे भारत को क्या वीकेंड पर चलाया जाए या नहीं।



ये भी पढ़ें...








अभी हफ्ते में चल रही 6 दिन



अभी तक वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति से हजरत निजामउद्दीन के लिए हफ्ते में 6 दिन (शनिवार छोड़कर) चलाई जा रही है। इसी के साथ वापसी में भी यह ट्रेन शनिवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाई जा रही है। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा 2 अप्रैल को हजरत निजामउद्दीन से शुरू हुई है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को 1 अप्रैल को रानी कलमापति स्टेशन  से हरी झंडी दिखाई थी।



यात्रियों का रिस्पॉन्स 75 प्रतिशत तक



ट्रेन की दोनों क्लास में यात्रियों का रिस्पॉन्स भी 65 से 75 प्रतिशत के बीच इन दिनों चल रहा है। रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास में औसतन 65.01 प्रतिशत सीटें फुल चल रहीं हैं। इसके अलावा चेयर कार की 75.01 % सीटें बुक हो रहीं हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में रानी कमलापति की तुलना में झांसी और ग्वालियर से अधिक सीट्स बुक हो रही हैं।



वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल



गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.40 बजे चलकर 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचती है। फिर 9.48 बजे यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंचती है। यहां से चलकर यह ट्रेन 11.25 पर आगरा और फिर दोपहर 1. 10 बजे हजरत निजामउद्दीन स्टेशन पहुचती है। इसी तरह गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजमाउद्दीत से दोपहर 2.40 बजे चलकर शाम 4.22 बजे आगरा स्टेशन पहुंचकर फिर यह ट्रेन 5.45 बजे ग्वालियर और 7.03 बजे झांसी पहुंचती है। झांसी से चलकर वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचती है।



 इंदौर से जबलपुर बाया भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारियां



इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन के लिए जबलपुर रेल मंडल पूरी तैयारियां कर चुका है। ट्रेन के रखरखाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह ट्रेन इंदौर से शुरू होकर उज्जैन के रास्ते से भोपाल आएगी और फिर यहां से जबलपुर के लिए जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

 


वंदे भारत एक्सप्रेस वीकेंड पर भी चलेगी Bhopal Railway Division Vande Bharat Train survey regarding Vande Bharat Express Vande Bharat Express will run on weekends also मध्यप्रदेश न्यूज वंदे भारत एक्सप्रेस Madhya Pradesh News भोपाल रेल मंडल वंदे भारत ट्रेन Vande Bharat Express वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर सर्वे