कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर खड़ी, इसलिए 15 महीने में ही ढह गई उनकी सरकार- ग्वालियर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा   

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर खड़ी, इसलिए 15 महीने में ही ढह गई उनकी सरकार- ग्वालियर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा   

देव श्रीमाली, GWALIOR. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर खड़ी है और वह और उसके नेता चौबीस घंटे झूठ बोलते है। इसी झूठ के फेर में फंसकर धोखे से पिछली बार उसकी  सरकार बन गयी थी जिसका हश्र 15 महीने में ही देखने को मिल गया था। अब अगले चुनाव में भी बीजेपी की सरकार बनने बाली है।



BJP  मोदी-शिवराज के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है



अपने मुरैना प्रवास से लौटे वीडी शर्मा ने ग्वालियर में मीडिया से बात की। जब उनका ध्यान कांग्रेस नेताओं के उन बयानों की तरफ आकृष्ट कराया गया जिसमें वे आगामी चुनावों में बीजेपी की बड़ी पराजय और कांग्रेस की विशाल जीत मिलने दावा कर रहे है तो सवाल सुनकर शर्मा ने कहा कि हमारा नौजवान कितना उत्साहित है। हमारा किसान मोर्चा,युवा मोर्चा ,महिला मोर्चा कितना उत्साहित होकर मैदान में उतरे हैं। कहां ये लोग लगते हैं। ये चौबीस घंटे झूठ बोलने वाली ताकतें देश और प्रदेश के अंदर एक्सपोज हो गई हैं। नौजवानों से झूठ किसने बोला? उस झूठ के आधार पर आप गलती से 15 महीने के लिए सरकार में आए थे और उसका जबाव मिल गया है।



ये खबर भी पढ़िए...






विकास के मुद्दे पर BJP  लगातार आगे बढ़ रही 



उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की सरकार है, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में  सिर्फ जॉब कार्ड नहीं नौजवानों को सर्टिफिकेट दे रहे हैं। इसीलिए आज देश और प्रदेश में बीजेपी विकास के मुद्दे को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है। बीजेपी की सरकार में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है।

 


वीडी बोले-कांग्रेस झूठ की बुनियाद पर खड़ी VD Sharma targeted Congress बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा मध्यप्रदेश में बीजेपी का कांग्रेस पर तंज VD said - Congress stands on foundation of lies BJP taunt on Congress in MP BJP state president VD Sharma वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना एमपी न्यूज