इंदौर में ऑनलाइन बुलाया वेज बर्गर, खाकर देखा तो नॉनवेज निकला; युवक बोला- ये धार्मिक भावना से खिलवाड़

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
इंदौर में ऑनलाइन बुलाया वेज बर्गर, खाकर देखा तो नॉनवेज निकला; युवक बोला- ये धार्मिक भावना से खिलवाड़

INDORE. इंदौर में एक युवक ने बर्गर शॉप से ऑनलाइन बर्गर मंगाया। जब उसने बर्गर खाया तो उसे स्वाद बदला-सा लगा। इसके बाद युवक ने जब बर्गर को खोला तो देखा ये नॉनवेज बर्गर था। युवक ने वेज बर्गर ऑर्डर किया था। युवक ने फौरन इसकी शिकायत की।



युवक ने रात में मंगाया था बर्गर



इंदौर के दीपक गोयल ने 6 फरवरी को रात में एक शॉप से ऑनलाइन बर्गर ऑर्डर किया था। उसने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से बर्हर ऑर्डर किया था। बुक किए बर्गर की करीब आधे घंटे में उसके घर पर डिलीवरी हो गई। रात के वक्त दीपक ने कमरे की लाइट कम ही रखी थी। बर्गर आने पर जब उसने खाकर देखा तो उसे अजीब स्वाद लगा। इसके बाद दीपक ने लाइट जलाकर बर्गर को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। बर्गर वेज नहीं नॉनवेज था। बर्गर अंडे वाला था।



वेज कैटेगरी का ही बर्गर किया था ऑर्डर



दीपक गोयल का कहना है कि उसने जब ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से बर्गर ऑर्डर किया था तो वे वेज कैटेगरी से ही ऑर्डर किया था। जब उसे बर्गर की डिलीवरी हुई तो बर्गर नॉनवेज निकला। दीपक ने धार्मिक भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।



109 का बर्गर 150 में मिला



publive-image



बर्गर की कीमत 109 रुपए है लेकिन होम डिलीवरी और टैक्स के साथ ये बर्गर दीपक को 150 रुपए में मिला। बर्गर की मूल कीमत के साथ 36 रुपए डिलीवरी पार्टनर फीस और 5.45 रुपए टैक्स भी लगे।



दीपक ने फोन करके कंपनी से की शिकायत



दीपक को जब नॉनवेज बर्गर के बारे में पता चला तो उसने फौरन फोन करके कंपनी से शिकायत की। कंपनी ने ऑर्डर रिप्लेस करने की बात कही लेकिन दीपक ने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने रेस्टोरेंट बिंग ऑन बर्गर में फोन किया। रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। बर्गर को नॉन वेज की कैटेगरी में रखा था।



ये खबर भी पढ़िए..



NHRM नर्सिंग भर्ती परीक्षा का पेपर लीक: ग्वालियर में 15 लाख रुपए में बिका पर्चा, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार



कंपनी ने बदली बर्गर की कैटेगरी



publive-image



दीपक गोयल का आरोप है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ने बर्गर की कैटेगरी को बदल दिया। जब दीपक ने बर्गर ऑर्डर किया था तब वो वेज कैटेगरी में था। मंगलवार को जब दीपक ने वापस चेक किया तो बर्गर को नॉनवेज कैटेगरी में डाल दिया था। बर्गर पर पहले ग्रीन साइन था और अब उस पर रेड साइन कर दिया था। दीपक ने खाद्य विभाग से फूड डिलीवरी कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की है।



फूड आइटम्स पर ग्रीन और रेड साइन का मतलब



publive-image



फूड आइटम्स पर अगर ग्रीन साइन है तो वो वेज होता है। उसे बनाने में शाकाहारी चीजों का इस्तेमाल हुआ है। अगर खाद्य उत्पाद पर रेड साइन होता है तो इसका मतलब वो नॉनवेज है। उसे बनाने में मांसाहारी चीजों का इस्तेमाल किया गया है।


खाने पर नॉनवेज निकला Online food delivery ऑनलाइन बुलाया वेज बर्गर इंदौर में ग्राहक के साथ धोखा accused of playing with religious sentiments non-veg burger called veg burger online Cheating with a customer in Indore ऑनलाइन फूड डिलीवरी धार्मिक भावना से खिलवाड़ का आरोप