सिवनी के पेंच में तेंदुए का वीडियो वायरल, कुत्ते के शिकार की नाकाम कोशिश, टाइगर रिजर्व में नजारा देख पर्यटक रोमांचित

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
सिवनी के पेंच में तेंदुए का वीडियो वायरल, कुत्ते के शिकार की नाकाम कोशिश, टाइगर रिजर्व में नजारा देख पर्यटक रोमांचित

Seoni. सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के रुखड़ बफर क्षेत्र में एक बेहद ही रोमांचक नजारा देखने को मिला है। पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के नजदीक एक खेत के पास पर्यटकों के सामने एक तेंदुए ने कुत्ते को शिकार बनाने का प्रयास किया है। तेंदुए ने पर्यटकों की आंखों के सामने अचानक घात लगाकर कुत्ते को दबोचने के लिए दौड़ लगा दी। हालांकि की तेंदुए का यह प्रयास विफल हो गया। और कुत्ता तेंदुए से अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। 



तेंदुए ने लगाई घात




तेंदुए के शिकार के इस प्रयास का नजारा देख पर्यटक काफी देर तक वहीं ठिठक गए। पर्यटक यह नजारा देख कर खासा रोमांचित हो गये। और इस रोमांचक घटना का क्रम का वीडियो भी सामने आया है। जो फिलहाल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें तेंदुए को घात लगाकर बैठते साफ देखा जा सकता है। 



टाइगर के इलाके से दूर रहते हैं तेंदुए



तेंदुए और टाइगर, बिल्ली परिवार की ये दोनों प्रजातियां एक दूसरे की दुश्मन हैं। ठीक बब्बर शेर और चीतों की तरह। टाइगर अपने इलाके में एक भी तेंदुए को बर्दाश्त नहीं कर पाते। वहीं तेंदुए भी जंगल में उस इलाके में कदम नहीं रखते जहां टाइगर के होने की संभावना हो। अचानक टाइगर आ भी जाए तो तेंदुए पेड़ों पर चढ़ने के कौशल के चलते अपनी जान बचा पाते हैं। 


tourists thrilled Failed dog hunting attempt Leopard's Bhokal in Tiger Reserve सिवनी न्यूज पर्यटक हुए रोमांचित कुत्ते की शिकार की नाकाम कोशिश Seoni News टाइगर रिजर्व में तेंदुए का भोकाल