अशोकनगर: खाली बर्तन लेकर ओवरब्रिज पर चक्काजाम, प्रशासन ने एक महीने का मांगा समय

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
अशोकनगर: खाली बर्तन लेकर ओवरब्रिज पर चक्काजाम, प्रशासन ने एक महीने का मांगा समय

Ashoknagar. भीषण गर्मी ने जहां लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं, तो वहीं अशोकनगर में कुछ इलाकों में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी से शहर के वार्ड क्रमांक-6 शंकर कालोनी और नहर कॉलोनी के रहवासियों जूझ रहे हैं। जिसके बाद वहां के लोगों ने ओवरब्रिज पर चक्का जाम कर विरोध जताया। करीब एक घंटे तक चले सैकड़ों लोगों ने चक्काजाम किया।



महिला, बच्चे और पुरुषों ने लगाया जाम



पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने नाराजगी जताई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में खाली बर्तन लेकर शामिल हुए। जाम लगने से रास्ते में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे यातायात भी खासा बाधित हुआ। एक समय तो मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिसे बाद में निकलने का रास्ता दिया गया। वहीं जब चक्काजाम की जानकारी प्रशासन को लगी तो सीएमओ, तहसीलदार, टीआई और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। 



आमरण अनशन की दी चेतावनी



प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बस्तियों को बसे 15 साल से ज्यादा हो गए। कई बार ज्ञापन दिए, धरना दिए लेकिन न तो पाइप लाइन बिछी और न पेयजल की समस्या दूर हुई। इसलिए परेशान होकर उन्होंने प्रदर्शन किया। हालाकि सीएमओ ने एक महीने में समस्या के समाधान का आश्वासन जरूर दिया है. जिसके बाद लोगों का धरना खत्म हुआ। वहीं एक महीने में समस्या हल नहीं होने पर लोगों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है।


मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी Madhya Pradesh मध्यप्रदेश गर्मी अशोकनगर पानी किल्लत अशोकनगर न्यूज hot weather mp water crisis in ashoknagar WATER CRISIS Mp news in hindi मध्यप्रदेश पानी की समस्या Ashoknagar news