इंदौर: 4 साल का बच्चा घर का रास्ता भूला, पुलिस ने पोहा खिलाकर दोस्ती की

author-image
एडिट
New Update
इंदौर: 4 साल का बच्चा घर का रास्ता भूला, पुलिस ने पोहा खिलाकर दोस्ती की

इंदौर. विजयनगर पुलिस (Vijaynagar Police) को एक गुमशुदा बच्चा मिला। 4 साल का यह बच्चा रास्ता भटक गया था। 30 अक्टूबर की सुबह 6 बजे विजयनगर इलाके में राहगीर ने रोता बच्चा देखा तो उन्होंने डायल 100 कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे से बात करने की कोशिश की लेकिन वो काफी घबराया हुआ था। पुलिस बच्चे का घर ढूंढने के लिए 5 से ज्यादा थाना इलाकों में घूमती नजर आई।

अब वो घर नहीं जाना चाहता है

विजय नगर थाने की पुलिस ने बच्चे से दोस्ती कर ली। पुलिस ने उसे नाश्ते में पोहा-जलेबी खिलाया। तब जाकर उसने अपना नाम और पता बताया। अब एक और दिक्कत थी। दरअसल, वह अब घर नहीं जाना चाह रहा था। उसका कहना था कि अब वह पुलिस के साथ थाने में ही रहेगा। किसी तरह मनाकर उसे घर भेजा गया।

पिता के पीछे- पीछे निकल गया

(Indore SP) आशुतोष बागरी ने बताया कि विजय नगर पुलिस को सुबह 6 बजे अज्ञात ने सूचना दी कि एक बच्चा सड़क किनारे रो रहा है। इसके बाद विजय नगर थाने की PCR मौके पर पहुंची। बच्चे को विजयनगर थाने लाया गया, जहां जवानों ने उसे नाश्ता कराकर उससे दोस्ती की। फिर उससे घर के बारे में बात करनी शुरू कर दी। दरसअल, बच्चा दरवाजा खुला देख घर से बाहर निकल गया था। कुछ दूर तक जाने के बाद वह रास्ते में भटक गया और रोने लगा।

Vijaynagar Police इंदौर Indore Police The Sootr इंदौर में बच्चा गुमा Indore SP पुलिस की नेकी