दमोह में पुलिस को छकाते हुए कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला, बढ़ते अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
दमोह में पुलिस को छकाते हुए कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला, बढ़ते अपराधों के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Damoh. प्रदेश के साथ जिले में बढ़ रहे अपराधों के विरोध में गुरुवार को महिला कांग्रेस के द्वारा अस्पताल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया और तहसीलदार विकास अग्रवाल को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही और वाटर केनन की बौछार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई। पुलिस को छकाते हुए यहां पुतला जलाया गया तत्काल पुलिस के द्वारा वाटर केनन चलाकर पुतले को बुझाया गया। इस दौरान पुलिस के जवान और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता पानी से तरबतर हो गए। 



महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और जिला महिला प्रभारी भावना रोहन ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश के साथ दमोह जिले में लगातार महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है जिससे स्थिति खराब होती जा रही है। इसके अलावा महंगाई इतनी अधिक चरम पर है कि आम आदमी को घर चलाना

मुश्किल हो रहा है। गैस सिलेंडर हो या खाद्य सामग्री हर चीज के दाम बढ़ाए जा रहे हैं लगातार बढ़ रहे दामो से मजदूर वर्ग काफी परेशान है, इसलिए वह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और राज्यपाल से सरकार की बर्खास्तगी की मांग भी कर रहे। 



इस विरोध प्रदर्शन में शामिल जिला पंचायत सदस्य और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा कि दमोह में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकारियों को नेताओं की चापलूसी के अलावा कोई काम नहीं बचा है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और लोग परेशान हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।


पुलिस ने किया वाटर केनन का प्रयोग बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदर्शन महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन police used water canon protesting against increasing crimes Mahila Congress burnt effigy दमोह न्यूज Damoh News
Advertisment