छिंदवाड़ा: बेटी होने पर पत्नी की हत्या, 3 साल पहले लव मैरिज की थी, आरोपी पति गिरफ्तार

author-image
एडिट
New Update
छिंदवाड़ा: बेटी होने पर पत्नी की हत्या, 3 साल पहले लव मैरिज की थी, आरोपी पति गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. जिले के कुंजपुरा थाना इलाके में पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मार डाला की क्योंकि उसने लड़की को जन्म दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कुंजपुरा थाना (Police station kunjpura) टीआई पूर्वा चौरसिया के मुताबिक, माचागोरा गांव के रहने वाले चंद्रभान वर्मा (32) और हिरनाखेड़ी की रहने वाली रिंकी चौधरी (23) ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। 6 महीने पहले रिंकी ने लड़की को जन्म दिया तो आरोपी पति उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद आरोपी ने रिंकी का गला दबाकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुवार, 14 अक्टूबर देर रात की है। इस कत्ल का खुलासा 17 अक्टूबर को हुआ है।

पति ने पुलिस को गुमराह किया

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात को दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी कि रिंकी कुएं में गिर गई है। रिंकी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को यह पूरा मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी पति ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया लेकिन पुलिस की सख्ती में वह टूट गया और उसने इस कत्ल की वारदात को कबूल कर लिया।

पहले भी हुआ था दोनों के बीच विवाद

रिंकी के भाई रविंद्र चौधरी ने बताया कि करीब 6 महीने पहले रिंकी ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद चंद्रभान उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगा। वह कहता था कि उसे लड़का चाहिए था। करीब 3 महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसने रिंकी को घर से निकाल दिया था। उसके बाद रिंकी नागपुर (Nagpur) से छिंदवाड़ा (Chhindwara) 125 किलोमीटर पैदल चलकर घर आई थी। वहीं, 6 महीने की मासूम अपने नाना-नानी की देखरेख में है। 

जेंडर असामनता लड़की होने पर कत्ल Chhindwara Love marriage The Sootr save girl love marriage murder case बेटे की चाहत chhindwara murder case