बदहाल सड़कों का दंश: सतना में नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस, महिला ने रोड़ पर दिया बच्चे को जन्म

author-image
एडिट
New Update
बदहाल सड़कों का दंश: सतना में नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस, महिला ने रोड़ पर दिया बच्चे को जन्म

सतना. आज पूरा देश आजादी की 75 वीं सालगिरह का जश्न (Celebrate) मना रहा था। वहीं, दूसरी और सतना (satna) जिले के कोटर तहसील में महिला की रोड़ पर डिलेवरी हुई। बिहरा डोंगरी गांव की नीलम को सुबह लेबर पेन शुरू हुआ। लेकिन गांव की बदहाल सड़क के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। कीचड़ भरी सड़क पर नीलम को पैदल ही ले जाया गया। जहां नीलम ने बीच रास्ते पर बच्चे (baby born) को जन्म दिया।

एंबुलेंस ने सवा घंटे इंतजार किया

ग्रामीणों ने बताया कि अगर एंबुलेंस गांव में जाती तो फंस जाती है। जानकारी के मुताबिक करीब सवा घंटे एंबुलेंस ने इंतजार किया। फिर जच्चे-बच्चे को लेकर अस्पताल रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में गांव में इस तरह की घटनाएं आम बात है। प्रशासन हमारी सुनता नहीं है। और नेताओं (politician) को हमसे मतलब नहीं है। 

रोड़ पर बच्चे को जन्म khara sadak child born on road सतना satna Road sadak yojana आजादी के बाद भी