ग्वालियर में बेटा पैदा नहीं होने पर महिला की हत्या, 3 बेटियां थीं, चुपचाप अंतिम संस्कार भी कर दिया, ससुरालवालों पर केस, सभी फरार

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
ग्वालियर में बेटा पैदा नहीं होने पर महिला की हत्या, 3 बेटियां थीं, चुपचाप अंतिम संस्कार भी कर दिया, ससुरालवालों पर केस, सभी फरार

जितेंद्र सिंह, GWALIOR. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला द्वारा लड़के को जन्म नहीं देने के चलते हत्या का मामला सामने आया है। महिला के 3 लड़कियां थीं। आरोप है कि ससुराल बेटा न होने का उसे ताना मारते थे। आए-दिन मारपीट भी करते थे। महिला की मौत के बाद ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। मायके वालों को जानकारी मिली तो पुलिस में शिकायत की। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।





16 साल पहले हुआ था मृतका का विवाह





बेहट के रहने वाले रामाधार सिंह गुर्जर ने 16 वर्ष पहले बेटी विनीता गुर्जर का विवाह बिलौआ थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा के परशुराम के बेटे खेमराज के साथ के साथ हुआ था। विवाह के विनीता ने 11 साल की बेटी रेनू, 3 साल की बेटी जाह्नवी और 1 साल की बेटी खुशी को जन्म दिया। विनीता को कोई बेटा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर ससुराल वाले आए-दिन विनीता को कोसते और मारपीट करते थे।





ये भी पढ़ें...





CM शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कर्नाटक-फर्नाटक क्या है, ये MP है; मेरे तरकश में बहुत से तीर, जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे





मारपीट के बाद महिला की मौत



आरोप है कि 3 मार्च को ससुराल में पति खेमराज, ससुर परशुराम, सास लाली, जेठानी गुड्डी, जेठ रनछोर, जेठ राजाराम और मामा का लड़का अली बहादुर ने मिलकर विनीता के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके पक्ष को बिना सूचना दिए गुप-चुप तरीके से विनीता का अंतिम संस्कार भी कर दिया।





मायके वालों को खबर लगी तो हंगामा





मायके वालों ने 3 मार्च को विनीता को फोन किया तो उससे बात नहीं हो पाई। उससे संपर्क करने का काफी प्रयास किया। संदेह होने पर ससुराल पहुंचे तो पता चला कि विनीता की मौत हो चुकी है। उसका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। इसके बाद मायके वालों ने बेटी की ससुराल में हंगामा करने के बाद बिलौआ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या के बाद उसका पोस्टमार्टम कराए बिना गुपचुप अंतिम संस्कार करने की बात सामने आई। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास, समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल ससुराल के सभी फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई है।



 



MP News ग्वालियर न्यूज ग्वालियर क्राइम बेटी पैदा होने पर मारपीट बेटा पैदा नहीं होने पर हत्या Gwalior News Gwalior Crime एमपी न्यूज assault for giving birth to daughter Murder for not giving birth to son