Mumbai में बागेश्वर Dham के दिव्य दरबार से Women के मंगलसूत्र-gold chain चोरी, चोरी गए jewelery की कीमत Rs. 5 lakh
होम / मध्‍यप्रदेश / मुंबई में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार से...

मुंबई में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार से म​हिलाओं के मंगलसूत्र-सोने की चेन चोरी, कीमत करीब 5 लाख

BP Shrivastava
19,मार्च 2023, (अपडेटेड 19,मार्च 2023 09:59 AM IST)

MUMBAI. मुंबई के मीरा रोड इलाके में शनिवार को बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार सजाया गया। जिसमें लाखों की संख्या में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायी उन्हें सुनने पहुंचे ​थे। करीब साढ़े तीन घंटे के दरबार के बाद लगभग 50 से 60 महिलाएं मीरा रोड पुलिस स्टेशन पहुंची। महिलाएं अपने मंगलसूत्र-गले की चेन एवं अन्य जेवरात चोरी होने से परेशान दिखाई दीं। हालां​कि पुलिस ने अभी 36 महिलाओं की शिकायत को दर्ज कर लिया है। चोरी गए जेवरातों की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

महिलाओं के जेवर चोरी

दिव्य दरबार से जो लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे, उनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। इन महिलाओं का आरोप था कि, कार्यक्रम के दौरान इनके गले से मंगलसूत्र के अलावा गले से सोने की चेन भी चोरी की गई। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 36 महिलाओं ने मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। थाने पहुंची महिलाओं में किसी ने मंगलसूत्र, तो किसी ने सोने की चेन चोरी के अलावा अन्य जेवरात चोरी होने की बात पुलिस को बताई। 


ये भी पढ़ें...

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित महिलाओं द्वारा पुलिस को दी गई जानाकारी के अनुसार सोने के गहनों की कुल कीमत 4, 87000 रुपए आंकी गई है। महिलाओं के शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। यहां बता दें, मीरा रोड क्षेत्र में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार का आयोजन दो दिन चलेगा। इसे लेकर सियासी गलियारों में भी बहस शुरू हो गई है।

भारत हिंदू राष्ट्र तभी बनेगा जब हिंदुओं में एकता होगी

इससे पहले बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दरबार में संबोधित करते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र तभी घोषित होगा जब हिंदुओं में एकता आएगी। बाकी धर्म के लोग भी यहीं हिंदू राष्ट्र में रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा धर्म जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नहीं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे सनातन धर्म को नीचा देखना पड़े, लेकिन हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनवा कर मानेंगे। दूसरी बात अपने घर का एक बच्चा राम के लिए जरूर घर से बाहर निकालो, तीसरी बात जिनको बागेश्वर धाम में पाखंड नजर आता है, अंधविश्वास नजर आता है उन मूर्खों को हमारे सामने आना चाहिए। 

 सनातन धर्म के लिए उठना पड़ेगा

उन्होंने कहा कि मुंबई के पागलों तुम्हें सनातन धर्म के लिए उठना पड़ेगा। यह हमारे लिए नहीं, तुम्हारे आने वाली पीढ़ियों के लिए है, ताकि राम के मंदिर पर कोई पत्थर ना फेंके और राम के होने का कोई सबूत ना मांगे। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि पालघर में जैसे संतों के साथ निर्दयता हुई, वो फिर ना हो। तांत्रिकों के चक्कर में किसी का घर बर्बाद ना हो। बागेश्वर धाम का दरबार इसीलिए लगता है और लगता रहेगा।

द-सूत्र न्यूज़ के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
Like & Follow Our Social Media