भोपाल में ओपन जीप में घूमे रेसलर द ग्रेट खली, एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम, कहा- बॉलीवुड की बजाय हॉलीवुड फिल्मों पर फोकस

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
भोपाल में ओपन जीप में घूमे रेसलर द ग्रेट खली, एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम, कहा- बॉलीवुड की बजाय हॉलीवुड फिल्मों पर फोकस

BHOPAL.  द ग्रेट खली के नाम से मशहूर रेसलर बुधवार, 5 अप्रैल को भोपाल के कुछ बाजारों में खुली जीप में घूमे। इस दौरान शहर के लोगों ने उनकी खूब फोटो लीं और उनकी जीप के साथ चलते दिखाई दिए। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम लगा। इस दौरान खली पुराने शहर के बस स्टैंड, घोड़ा नक्कास आदि बाजारों में घूमे। वे घोड़ा नक्कास स्थित कई मोबाइल शॉप्स पर भी गए।



ड्वेन जॉनसन के साथ हॉलीवुड फिल्म में आएंगे नजर



द ग्रेट खली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब वे बॉलीवुड की बजाए अब हॉलीवुड फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। जल्द ही ड्वेन जॉनसन (द रॉक) के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। जो इस साल के अंत तक आ जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर बात चल रही है। फिल्मों में मुझे एक्शन जॉनर पसंद हैं, और मेरी पर्सनालिटी के लिए भी यही सूट करता है। बता दें द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ और वह वहीं पले बढ़े हैं।



ये भी पढ़ें...








अंडरटेकर था सबसे टफ ऑपोनेंट



खली ने अपने कॅरियर की डब्लूडब्ल्यूई फाइट के दौरान का खुलासा करते हुए बताया कि डब्लूडब्ल्यूई में मैं कई रेसलर्स को हरा चुका था। मगर जब मेरा सामना अंडरटेकर से हुआ था तो मैं बहुत नर्वस था। क्योंकि वो मेरे लिए एक टफ ऑपोनेंट रहे हैं। पूरे कॅरियर में मुझे अंडरटेकर सबसे टफ विरोधी रेसलर लगा, और इसके साथ हुई फाइट्स को मैंने खूब एंजॉय भी किया। जानकारी के अनुसार ग्रेट खली ने रिंग में अंडरटेकर को साल 2006 में मात दी थी। अंडरटेकर की हालत उस मैच में बेहद ही खराब हो गई थी। खली ने बताया कि इस मैच उन्हें काफी मेहनत भी करना पड़ी थी।



शादी क बाद पल्टी किस्मत



द ग्रेट खली की शादी 27 फरवरी 2002 को हरमिंदर कौर से हुई थी। जिसके बाद द ग्रेट खली की किस्मत पलटी और उनका रेसलिंग कॅरियर चमकने लगा। शादी के बाद ही द ग्रेट खली ने WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था। जिसके बाद उन्हें ‘द ग्रेट खली’ का नाम दिया गया। कई इंटरव्यू में द ग्रेट खली खुद इस बात का खुलासा भी कर चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी हरमिंदर कौर का बड़ा हाथ है, हालांकि हरमिंदर कौर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।


मध्यप्रदेश न्यूज ग्रेट खली एमपी ग्रेट खली ओपन जीप भोपाल ग्रेट खली भोपाल ग्रेट खली Great Khali MP Great Khali Open Jeep Bhopal Great Khali Bhopal Great Khali Madhya Pradesh News