मध्यप्रदेश में 2023 में युवा वोटर्स चुनेंगे सरकार, 18 से 40 साल तक के 50 फीसदी मतदाता, महिलाएं भी निर्णायक

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में 2023 में युवा वोटर्स चुनेंगे सरकार, 18 से 40 साल तक के 50 फीसदी मतदाता, महिलाएं भी निर्णायक

अरुण तिवारी, BHOPAL. मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 से 40 साल तक के मतदाताओं का बोलबाला रहेगा, इस बार मध्य प्रदेश में 18 से लेकर 40 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 2.75 करोड़ से ज्यादा है जो कि कुल मतदाताओं की संख्या के करीब 50 फीसदी है। मध्य प्रदेश में कुल मतदाता 5 करोड़ 39 लाख 87 हजार 876 है। जिसमें 18 साल के मतदाता जो कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे उनकती संख्या 11 लाख 81 हजार 747 है। तो वहीं 18 से लेकर 40 साल की उम्र तक के वोटरों की संख्या 2 करोड़ 85 लाख से ज्यादा है, इस आधार पर कहा जा सकता है कि प्रदेश में इस बार युवा ही सरकार तय करेंगे। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अमुसार इस बार वोटरों की संख्या में 2.54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं महिला वोटरों की संख्या में भी 2.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।



नई वोटर लिस्ट में क्या है खास



यह पहला मौका है जब वोटर लिस्ट अपडेट किए जाने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत कई आवेदन आए थे,  जिनमें 18 साल के युवाओं की संख्या ज्यादा थी। 2022 जनवरी में जुड़े नए युवा मतदाता 11.50 लाख से ज्यादा हैं, यही ट्रेंड नए जुड़ने वाले मतदाताओं का पूर्व में भी रहा है। प्रदेश में हर साल 4 लाख युवा 18 की उम्र पार करते हैं। इस बार एमपी में करीब 12 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार वोट करेंगे पिछले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस बीच हार जीत का अंतर 1 प्रतिशत रहा था। उम्मीदवारों में हार जीत 5 से 7 प्रतिशत वोटों के अंतर से हुई। ऐसे में युवाओं का वोट हर दल के लिए मायने रखेगा।



भोपाल में जुड़े  51 हजार से ज्यादा वोटर



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 51 हजार वोटर बढ़े हैं, इनमें महिला वोटरों का आंकड़ा ज्यादा है। भोपाल में थर्ड जेंडर वोटर भी बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा वोटर हुजूर और नरेला विधानसभा में बढ़े, जबकि भोपाल मध्य में वोटरों की संख्या सबसे कम बढ़ी है। भोपाल के सभी 2013 पोलिंग बूथ पर वोटर लिस्ट लगाई गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव और सुपरवाइजर विनोद मेहरा ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुनिरीक्षण का काम किया गया। 26 दिसंबर तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण किया गया। वहीं, 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 Congress-BJP कमलनाथ Madhya Pradesh Assembly Election 2023 युवा सरकार Kamal Nath शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस-बीजेपी SHIVRAJ SINGH CHOUHAN youth government