भोपाल में युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने की यूथ कांग्रेस की बड़ी सर्जरी, 3 प्रदेश सचिव समेत 23 निष्क्रिय पदाधिकारी किए बर्खास्त

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
भोपाल में युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने की यूथ कांग्रेस की बड़ी सर्जरी, 3 प्रदेश सचिव समेत 23 निष्क्रिय पदाधिकारी किए बर्खास्त

Bhopal. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपने संगठनात्मक बदलाव शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरूआत युवा कांग्रेस से की गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ की सहमति से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने संगठन में बड़ा बदलाव लाते हुए 23 निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी है। इनमें 3 प्रदेश सचिव स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हैं। साथ एक जिला अध्यक्ष और 19 विधानसभा अध्यक्षों की भी बर्खास्तगी हुई है। 





कार्यकर्ताओं को दिया कड़ा संदेश





युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को चेतावनी भी दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जो संगठन के अनुरूप मापदंडों पर खरे नहीं उतरेंगे उन पर भी भविष्य में ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि युवा कांग्रेस विधानसभा स्तर पर युवा जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान चला रही है। इस अभियान में उदासीन रहने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। 







  • यह भी पढ़ें ...



  • राहुल गांधी ने क्यों कहा- मैं आरएसएस के दफ्तर कभी नहीं जा सकता!






  • ये हुए बर्खास्त



    भूरिया के फरमान के अनुसार हिफ्लुर्रहमान खान, अजय राय, चंद्रकांत शर्मा (प्रदेश सचिव) बैतूल के जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव खातरकर, विधानसभा अध्यक्षों में प्रवीण कुमार जैन- अटेर, संदीप तिवारी-मैहर, जितेंद्र महुले-परसवाड़ा, दीपक प्रजापति-चाड़ा, अनिकेश संघिया- रहली, अफजल खान- दमोह, अंकुर जैन-जबेरा, राहुल पटेल-हटा, महेंद्र नायक- महाराजपुर, दिनेश चौरसिया-बिजावर, अरविंद रावत-मलेहरा, जुगलकिशोर वर्मा-जतारा, राजपाल सिंह - पवई, नसीम कुरैशी- केवलारी, राकेश डामोर- पेटलावद, अजय कुमार चंदेल- सिंगरौली, सुनील कुमार जायसवाल-चितरंगी, आदर्श चतुर्वेदी- सिहावल, नारायण सिंह चौहान- सीधी को हटा दिया गया है। 





    यूथ कांग्रेस की बड़ी बैठक शुक्रवार को





    इधर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूरिया ने बताया कि 20 जनवरी को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भोपाल में बुलाई गई है। जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल होंगे और यूथ जोड़ो बूथ जोड़ों और संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे। 



     



    Bhopal News भोपाल न्यूज़ Major surgery of Youth Congress Vikrant Bhuria took action sacked 23 inactive officials यूथ कांग्रेस की बड़ी सर्जरी विक्रांत भूरिया ने की कार्रवाई 23 निष्क्रिय पदाधिकारी किए बर्खास्त